Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Navratri Recipe : नवरात्रि के व्रत में चाव से खाते हैं साबूदाने की खिचड़ी, यहां देखे इसकी रेसिपी
How to Make Sabudana Khichdi : हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 9 दिन तक देवी के उपासक व्रत रखकर श्रद्धा और भक्ति का परिचय देते हैं। इन 9 दिनों तक भक्त फलाहार का सेवन करते है। नवरात्रि में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फलाहार साबूदाने की खिचड़ी होती है।
ये न खाने में स्वादिष्ट बल्कि खूब पौष्टिक भी होती है। साबूदाने की खिचड़ी बनाना बहुत ही आसान होता है। इसे व्रत के दौरान बनाकर खाने से तुरंत एनर्जी महसूस होने लगती हैं, आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
साबूदाना - 1 कप
मूंगफली - 1/2 कप
उबले आलू - 2 (मीडियम आकार के)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
जीरा - 1 चम्मच
घी या तेल - 2-3 चम्मच
करी पत्ता - 6-8 पत्ते
सेंधा नमक - स्वाद अनुसार
नींबू का रस - 1 चम्मच
हरा धनिया - सजाने के लिए (कटा हुआ)
साबूदाने की खिचड़ी बनाने का तरीका
साबूदाने को 4-5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें। साबूदाना नर्म हो जाएं लेकिन पानी पूरी तरह से सोख लें। ज्यादा पानी होने पर छान लें। मूंगफली को धीमी आंच पर सूखा भून लें। ठंडा होने पर इसे छिलकर दरदरा पीस लें। एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें। फिर हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें।
अब उबले और कटे हुए आलू डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। इसमें भीगे हुए साबूदाने को डालें और अच्छी तरह मिला लें। धीमी आंच पर इसे 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि साबूदाना पारदर्शी सा नजर आए। अब इसमें भुनी और पिसी हुई मूंगफली डालें। सेंधा नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। खिचड़ी में नींबू का रस डालें और हरे धनिये से सजाएं। आपकी स्वादिष्ट साबूदाने की खिचड़ी तैयार है!
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
