Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
Navratri Vrat Recipe: एक जैसी फलाहारी खाकर हो गए बोर, तो जरुर खाए व्रत वाला ढोकला, बेहद ईजी है रेसिपी

आवश्यक सामग्री
सामक के चावल (व्रत वाले चावल): 1 कप
दही: 1/2 कप (फ्रेश और खट्टा)
अदरक का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
सेंधा नमक: स्वादानुसार
बेकिंग सोडा: 1/4 छोटा चम्मच
घी: 2 बड़े चम्मच (तड़के के लिए)
जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ता: 8-10 पत्तियां (व्रत में अगर खाते हों तो)
हरा धनिया: सजावट के लिए
बनाने की विधि
1. सामक के चावल का पेस्ट तैयार करें
सबसे पहले सामक के चावल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
2-3 घंटे बाद चावल को मिक्सी में डालकर थोड़े से पानी के साथ बारीक
पीस लें ताकि यह गाढ़ा पेस्ट बन जाए। पेस्ट बहुत ज्यादा पतला नहीं
होना चाहिए।
2. ढोकला का बैटर बनाएं
पिसे हुए सामक के चावल के पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें। इसमें दही, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। बैटर थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए, अगर जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं। बैटर को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह थोड़ी देर बैठ जाए।
ऐसे बनाएं
- अब बैटर में बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से फेंट लें ताकि
इसमें थोड़ा फुलापन आ जाए। बैटर में सोडा डालने के बाद इसे तुरंत
स्टीम करने की तैयारी करें।
- एक स्टीमर या इडली स्टीमर में पानी गर्म करें।
- एक थाली या ढोकला मोल्ड को घी से ग्रीस कर लें। अब इसमें तैयार बैटर
को डालें और इसे स्टीमर में रख दें।
- ढोकले को मीडियम आंच पर 15-20 मिनट तक स्टीम करें। चेक करने के लिए
एक चाकू या टूथपिक डालें, अगर यह साफ बाहर निकलता है, तो ढोकला तैयार
है।
- एक पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा डालकर तड़काएं और करी पत्ते
डाल दें। इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर डालें।
- ढोकले को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसे मनचाहे आकार में काट
लें।
ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
कुकिंग टिप्स
- अगर आप इसे और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसमें कद्दूकस किया
हुआ लौकी या पालक का पेस्ट भी मिला सकते हैं।
- बैटर में आप चाहें तो कुट्टू या सिंघाड़े का आटा भी मिला सकते हैं
ताकि यह और पौष्टिक हो जाए।
- यह व्रतवाला चावल का ढोकला हल्का, और स्वादिष्ट होता है, जो उपवास
के दौरान पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और एनर्जी भी देता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
