Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Vrat Wale Momo Recipe: नवरात्रि के चौथे दिन घर पर बनाएं बाजार स्टाइल मोमो, नोट कर लें रेसिपी
Vrat Wale Momo Recipe: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। भक्त माता के नौ रूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। पवित्र दिनों में व्रत के नियमों का पालन करना हर भक्त के लिए खास होता है। लेकिन व्रत रख रहे लोगों के लिए हर शाम इस बात की टेंशन रहती है कि वो फलाहार में क्या अच्छा सा खाएं। अब व्रत में तो सिंपल सा सात्विक खाना ही बनता है न तो ऐसे में रोज एक जैसा फीका खाने की इच्छा नहीं होती है। अगर आप मोमो लवर हैं और नवरात्रि के व्रत में भी स्वादिष्ट स्ट्रीट स्टाइल मोमो खाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक खास रेसिपी लेकर आए हैं। इन्हें बनाने के लिए न तो आपको मिलावटी कुट्टू के आटे की जरूरत है और न ही सिंघाड़े के आटे की। अब आप सोच रहे होंगे कि भला फिर कैसे बनेंगे टेस्टी और फालाहारी मोमो वो भी घर पर। अरे रुकिए जरा सबर करिए। हम बात कर रहे हैं साबूदाना के मोमो की जिन्हें आप घर पर साफ-सफाई के साथ बना सकते हैं।
खाने में वो बिल्कुल मार्केट स्टाइल लगेंगे और एक बार खाएंगे तो यकीन मानिए अगली बार बाजार से मोमो खाने के बजाए घर पर यही वाले मोमो बनाएंगे जो टेस्टी के साथ हेल्दी भी होंगे। ये मोमो ना सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि व्रत के नियमों का भी पूरी तरह पालन करता है। घर पर बनाकर आप परिवार के साथ इस खास दिन का स्वाद और खुशी बढ़ा सकते हैं। आइए फिर जल्दी से देखिए वीडियो और बनाइए नवरात्रि स्पेशल व्रत वाले मोमो।

नवरात्रि स्पेशल मोमो बनाने के लिए सामग्री
साबूदाना- 1 कप
अपराजिता के फूल- 2-3
पानी- आवश्यकतानुसार
सेंधा नमक- स्वाद अनुसार
नवरात्रि स्पेशल मोमो बनाने के लिए भरावन सामग्री
पनीर - कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून, बारीक कटा हुआ
सेंधा नमक- स्वाद अनुसार
अदरक और हरी मिर्च
काली मिर्च पाउडर - ½ टीस्पून (optional)
नवरात्रि स्पेशल मोमो बनाने की विधि
सबसे पहले एक बरतन में पानी लें और उसमें अपराजिता के फूल डालकर
उबाल लें।
अब उस गरम पानी में साबूदाना भिगो दे और तब तक बाकी तैयारी कर
लें।
भरावन के लिए पनीर को कद्दूकस कर लें और उसमें सेंधा नमक, बारीक कटी
हरी मिर्च और अदरक काली मिर्च डालें।
अब आप भीगे हुए साबूदाना को हाथ से अच्छे से मैश कर लें और उसके
छोटे-छोटे गोले बना लें।
हाथ में हल्का घी लगाकर साबूदाना गोले की लोई बना लें और उसमें भरावन
का सामान डालकर गोल कर दें।
अब स्टीमर में या फिर किसी जालीदार बरतन में घी लगाकर उन्हें स्टीम
करें और 15 मिनट में तैयार हैं आपको मोमो।
गरमागरम मोमो को हरे धनिये की चटनी या दही के साथ परोसें, जो भी खाएगा
बाजार के मोमो भूल जाएगा।
खास टिप्स
मोमो को ज्यादा सख्त न गूंथे, ताकि स्टीम होने पर नरम रहें।
व्रत में मसाले सीमित रखें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
