Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
निपापत्तु की रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं थाटई
दिवाली के मौके पर देश भर में तरह-तरह के पकवान बनाकर, लक्ष्मी जी भोग लगाया जाता है। इस क्रम में जिस तरह उत्तरी भारत में इस मौके पर पपड़ी बनाई जाती है तो वहीं, देश के दक्षिणी हिस्से में 'निपापत्तु' बनाई जाती है, जो कि एक तरह की पपड़ी ही है।
यही पपड़ी तमिलनाडू में जाकर 'थाटई' के नाम से जानी जाती है, तो आंधराप्रदेश में इसे 'चेकालु' के नाम से पहचाना जाता है। इस खास पपड़ी को इतना पसंद किया जाता है कि इसे शादियों में भी बनाकर परोसा जाता है और बांटा भी जाता है।
चावल के आटे में चना दाल और मुंगफली को मोटा-मोटा पीसकर बनने वाली इस पपड़ी को एयर टाइट जार में महीने भर तक स्टोर किया जा सकता है। इसलिए अगर आप भी अपने दिवाली व्यंजनों में दक्षिण भारत का स्वाद लाना चाहते है तो हम आप से शेयर कर रहें है, निपापत्तु की पूर्ण रेसिपी।
इतना ही नहीं, इस पूर्ण रेसिपी के साथ हम आपके लिए लाए है इसका वीडियो और फोटोज भी जिसकी मदद से आप इसे घर पर आसानी से बना सकती है।

Recipe By: काव्य श्री एस
Recipe Type: स्नेक्स
Serves: 12-14 पपड़ी
-
चना दाल - ½ कप
मुंगफली - ½ कप
चावल का आटा - ¾ बाउल
सूजी - 2 टेबिल स्पून
मैदा - 1 टेबिल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1½ टेबिल स्पून
नमक- ¾ टेबिल स्पून
हिंग - ¼ टेबिल स्पून
तेल- 2 टेबिल स्पून + तलने के लिए
पानी - 1½ कप
-
1. एक मिक्सी जार में आधा कप चना दाल लें।
2. इसी जार में आधा कप मुंगफली डालकर इसे मोटा-मोटा पीस कर साइड में रख लें।
3. एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा लें लें।
4. इसी बाउल में 2 टेबिल स्पून सूजी और 1 टेबिल स्पून मैदा मिला लें।
5. अब इस मिक्सचर में लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
6. फिर हिंग डालकर अच्छे से मिक्स करें।
7. अब इस बाउल में पीसा हुआ पाउडर भी डाल दें।
8. एक छोटे पैन में 2 टेबिल स्पून तेल डालें।
9. तेल को 2 मिनिट तक गर्म करें।
10. इस गर्म तेल को मिक्सचर में डाल दें और अच्छे से मिक्स करें।
11. धीरे-धीरे पानी डालकर एक मुलायम आटा लगा लें।
12. एक प्लास्टिक शीट लेकर उसे तेल लगाकर चिकना कर लें।
13. आटे का बहुत थोड़ा सा हिस्सा प्लास्टिक शीट पर लेकर, गोलाकर आकृति की पपड़ियां बना लें।
14. एक पैन में तलने के लिए तेल गर्म करें।
15. अब बहुत ध्यान से इन पपड़ियों को ध्यान से शीट से निकालकर, एक एक करके तेल में डालें।
16. एक मिनिट तक तलें और फिर साइड बदल दें।
17. जब तक तले, जब तक कि यह गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।
18. तेल से निकालकर, थोड़ा ठंडा कर, इन्हें परोसे।
- 1. अगर आपको मुंगफली से एलर्जी है तो आप इसमें बादाम डाल सकते है।
- 2. नेपापत्तु का गुंथा हुआ आटा, अकाई रोटी के आटे के समान होना चाहिए।
- सर्विंग साइज - 1 piece
- कैलोरीज - 70 cal
- प्रोटीन - 2 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 8 g
- शुगर - 3 g
स्टेप बाई स्टेप कैसे बनाएं निपापत्तु
1. एक मिक्सी जार में आधा कप चना दाल लें।

2. इसी जार में आधा कप मुंगफली डालकर इसे मोटा-मोटा पीस कर साइड में रख लें।

3. एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा लें लें।

4. इसी बाउल में 2 टेबिल स्पून सूजी और 1 टेबिल स्पून मैदा मिला लें।

5. अब इस मिक्सचर में लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।

6. फिर हिंग डालकर अच्छे से मिक्स करें।

7. अब इस बाउल में पीसा हुआ पाउडर भी डाल दें।

8. एक छोटे पैन में 2 टेबिल स्पून तेल डालें।

9. तेल को 2 मिनिट तक गर्म करें।

10. इस गर्म तेल को मिक्सचर में डाल दें और अच्छे से मिक्स करें।

11. धीरे-धीरे पानी डालकर एक मुलायम आटा लगा लें।

12. एक प्लास्टिक शीट लेकर उसे तेल लगाकर चिकना कर लें।

13. आटे का बहुत थोड़ा सा हिस्सा प्लास्टिक शीट पर लेकर, गोलाकर आकृति की पपड़ियां बना लें।

14. एक पैन में तलने के लिए तेल गर्म करें।

15. अब बहुत ध्यान से इन पपड़ियों को ध्यान से शीट से निकालकर, एक एक करके तेल में डालें।

16. एक मिनिट तक तलें और फिर साइड बदल दें।

17. जब तक तले, जब तक कि यह गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।

18. तेल से निकालकर, थोड़ा ठंडा कर परोसें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications