Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लजीज अचारी फिश टिक्का
लजीज अचारी फिश टिक्का एक बहुत ही पॉपुलर स्नैक है। तो इसलिये अगर आप नॉन वेज पसंद करते हैं तो अचारी फिश टिक्का को अपने घर पर ही बनाने का प्रयास करें। यह एक तंदूरी रेसीपी है लेकिन आप इसे अपने घर पर तंदूर की जगह माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं। इसमें हल्का सा तंदूर का टेस्ट लाने के लिये तंदूरी मसाला छिड़क दें। आइये जानते हैं कि यह बनाया कैसे जाता है-

कितने लोगो के लिये- 4
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
मछली का मांस- 4 कटे हुए
नींबू का रस- 2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
राई- 1 चम्मच
सौंफ- 1/2 चम्मच
कलौंजी- 1/2 चम्मच
मेथी- 1 चम्मच
काला नमक- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
तंदूरी मसाला पाउडर- 1 चम्मच
दही- 1 चम्मच
सरसों का तेल- 1 चम्मच
बटर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले मछली के टुकड़ों को नींबू के रस, नमक और अदरक लहसुन पेस्ट से मैरीनेट करें। एक पैन में राई, कलौंजी, मेथी और सौंफ को अच्छी तरह से भून लें और उसे ठंडा कर के उसका पाउडर बना लें। अब इसी पाडउडर को काले नमक और दही के साथ मिला कर मछली के टुकड़ो पर लगाइये। उसके बाद लाल मिर्च, गरम मसाला और तंदूरी मसाला पाउडर को मिला कर मछली के टुकडों पर लगाएं और इसे 40 मिनट तक के लिये छोड़ दें। अब पैन में सरसों का तेल गरम करें और गैस बंद कर दें। उसके बाद ओवन को 250 डिग्री पर गरम करें और उसमें बेकिंग डिश रखें जिस पर पहले से ही बटर लगा हुआ हो। उस पर मेरीनेट की गई मछली के टुकडों को रखे और उस पर सरसों का तेल उडेल दें तथा मछली को 10 से 15 मिनट तक के लिये ग्रिल्ल करें। इसको पकाने के लिये मछली को मिनट मिनट पर पलटते रहना होगा, जिससे इसका हर साइड अच्छी तरह से पक जाए। जब यह हो जाए तब इसे पांच मिनट के बाद बाहर निकाल लें और इसे सर्व करने से पहले कटे प्याज तथा टमाटर से सजाएं।



Click it and Unblock the Notifications
