Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अंचारी चिकन भरवां
अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं तो, आपको यह अंचारी चिकन भरवां बहुत पसंद आएगा। यह अंचारी चिकन का नया रूप है, जहां पहले चिकन को अंचार की ग्रेवी को पका दिया जाता था, वहीं पर इस अंचारी चिकन भरवां को बनाने के लिये खुद चिकन में मसालों को भरा जाता है। हम जानते हैं कि हमारा खाना बिना चटपटे अंचार के कभी पूरा नहीं हो सकता तो, कितना अच्छा होगा जब चिकन को अंचार और मसालों के मेल से बनाया जाए तो। तो आइये देखते हैं अंचारी चिकन भरवां को बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 2 घंटे
पकाने में समय- 1 घंटा

सामग्री-
पूरा चिकन - 1
मैरीनेट के लिये-
नींबू रस- 1 चम्मच
हल्दी- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
स्टफिंग के लिये-
प्याज- 2
टमाटर- 1
लहसुन- 3
अदरक- 1
हरी मिर्च- 2-3
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
काजू- 2 चम्मच
किशमिश- 2 चम्मच
ग्रेवी के लिये-
प्याज- 3
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 4-5
राई- 1 चम्मच
मेथी- 1 चम्मच
सौंफ- 1 चम्मच
कलौंजी- 1 चम्मच
हल्दी- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 5 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
1. पूरे चिकन को साफ कीजिये और अंदर तथा बाहर दोनों ओर चाकू से छोटे चीरे लगा दीजिये। चिकन पर नींबू का रस लगाइये । पेस्ट तैयार कीजिये जिसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर , नमक और तेल हो। इस पेस्ट को चिकन के अंदर और बाहर लगाइये तथा इसे फ्रिज में 2 घंटे के लिये रख दीजिये।
2. स्टफिंग बनाने के लिये पैन में तेल गरम करें, उसमें काजू और किशमिश भून लें और बाद में निकाल लें। इसके बाद उसमें कटे प्याज डाल कर गोल्ड ब्राउन करें। फिर अदकर लहसुन पेस्ट , हरी मिर्च डाल कर भूने। फिर टमाटर डालें और 2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद स्टफिंग में दी हुई सारी सामग्रियों को डाल कर कुछ देर पकाएं और जब यह पक जाए तब इसे उतार कर ठंडा होने के लिये रख दें।
3. 2 घंटे के बाद चिकन को फ्रिज में से निकाले और स्टफिंग वाले मसाले को उसमें भरे। जरुरत से ज्यादा स्टफिंग न करें।
4. अब किचन की टांगों को इस तरह से धागे से बांधे की उसकी स्टफिंग बाहर न निकले। अब पैन में तेल गरम करें, उसमें चिकन पीस को फ्राई करें और दोनों ओर भूरा कर लें।
5. अब मिक्सी में सूखी लाल मिर्च, मेथी, राई और सौंफ को पीस लें। फिर उसी पैन में दुबारा हल्का सा तेल डाल कर गरम करें और अब ग्रेवी के लिये तैयारी शुरु कर दें। पैन में कटी हुई प्याज डाल कर भूने, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर गोल्ड ब्राउन करें। फिर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और पेस्ट डालें और कुछ मिनट के लिये पकाएं।
6. अब मसाले में पानी और नमक डालें और आराम से चिकन को उसमें डालें। अब ढक्कन लगा कर हल्की आंच पर पकने दें। जब ग्रेवी तैयार हो जाए तब उसे चावल या पराठे के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
