Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलू मटन की रसीली सब्जी
जहां तक होता है, तो हम ज्यादातर नॉन वेज डिश में आलू या किसी भी प्रकार की सब्जी का प्रयोग कम ही करते हैं। लेकिन अगर हम आलू डाल कर मटन की रसीली सब्जी बनाएं तो सच मानिये यह बहुत टेस्टी लगेगी। आलू मटन बिल्कुल वैसे ही बनता है जैसे अन्य नॉन वेज डिश बनाई जाती हैं। वही मसाले और वही अदरक-लहसुन का पेस्ट। बस फरक केवल इतना होता है कि इसमें आलू भी पड़ता है। आइये देखते हैं कि यह बनायी कैसे जाती है।

सर्व- 4
बनाने में समय- 20-25 मिनट
सामग्री-
कटे हुए आलू 2
मटन 1 किलो
प्याज स्लाइस 3-4
दालचीनी 1 इंच छड़ी
काली इलायची 4-5
तेज पत्ता 2
हरी मिर्च 4-5
हल्दी पाउडर 3/4 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
सरसों का तेल 4 चम्मच
लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
अदरक पेस्ट 1 चम्मच
टमौटो प्यूरी 4-5 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
हरी धनिया पाउडर 1 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1 1/2 चम्मच
विधि-
प्याज, मटन, दालचीनी, काली इलायची, तेज पत्ता, हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और नमक को एक प्रेशर कुकर में 1 कप पानी डाल कर, 25-30 मिनट तक के लिये यानी की 7-8 सीटियां आने तक पकाएं। अब एक कढाई लें और उसमें तेल गरम करें। इसके बाद उसमें लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट और टमौटो प्यूरी मिला कर दो-तीन मिनट के लिये चलाएं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया पाउडर, चम्मच ¼ हल्दी पाउडर और 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर डाल कर अच्छे से भूनीये। तब तक भूनिये जब तक तेल मसाले से अलग ना हो जाए। अब इसमें आलू डाल कर मिक्स कीजिये और प्रेशर कुकर से मटन निकालिये और कढाई में डाल कर अच्छी तरह से चलाइये। अगर जरुरत पड़े तो पानी डाल दीजिये और तब तक पकाइये जब तक आलू अच्छी तरह से गल ना जाए। अब नमक डालिये और बचा हुआ गरम मसाला पाउडर मिक्स कीजिये। दो-तीन मिनट तक चलाइये और फिर गरम-गरम बडे से बरतन में सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
