Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
तमिल स्टाइल अंबुर बिरयानी
बिरयानी एक स्पेशल नॉन वेज डिश है जो कि हर राज्य में अलग-अलग तरह से बनाई जाती है। कोई भी बिरयानी हो, वह पहली बार किसी ना किसी नवाब की रसोई से बन कर तैयार हुई थी। इसी तरह से अंबुर बिरयानी भी एक नवाब की ही देन है तो कि साउथ इंडिया के थे। तो आइये देखते हैं इसे पकाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 6
पकाने में समय- 1 घंटा
तैयारी में समय- 1 घंटा

मैरीनेट करने की सामग्री-
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
दही- 1 कप
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
नींबू जूस- 2 चम्मच
सामग्री-
मटन- ½ किलो
बासमती चावल- 3 कप
प्याज- 1
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर- 1
धनिया पत्ती- 1 टहनी
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लौंग- 5
इलायची- 4
दालचीनी- 1 इंच
तेज पत्ता- 2
सौंफ- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 3
लहसुन- 4
काजू- 10
घी- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. मटन को ऊपर बताई गई सामग्रियों के साथ मैरीनेट कीजिये और 1 घंटे के लिये रख दीजिये। तब तक के लिये अदरक-लहसुन, हरी मिर्च, सौंफ, जीरा और काजू को मिला कर पेस्ट बना लीजिये।
2. अब पैन में तेल गरम कीजिये, उसमें मैरीनेट किये हुए चिकन डालिये और 5-7 मिनट के लिये फ्राई कीजिये। इसके बाद मटन को निकालिये और एक प्रेशर कुकर में 3 कप पानी के साथ 3 सीटी आने तक के लिये पका लीजिये।
3. उसके बाद एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें सारे सूखे मसाले डालें और बाद में प्याज डाल कर भून लें। आंच को हल्का ही रखें। प्याज पक जाने के बाद उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 3 मिनट के लिये भूने।
4. अब पैन में सभी मसालों के साथ नमक और टमाटर डालें, हल्की आंच पर 5-6 मिनट तक के लिये पकाएं। अब लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया पाउडर और अदरक-लहसुन वाला पेस्ट डालिये।
5. मसाला पक जाने के बाद उसमें पका हुआ मटन डालें और 7-8 मिनट के लिये हल्की आंच पर पकाएं।
6. दूसरे पैन में घी गरम करें, उसमें बासमती राइस फ्राई करें, फिर कटी हरी धनिया डालें।
7. अब प्रेशर कुकर में पानी, मटन ग्रेवी तथा बासमती चावल को एक साथ डाल लें और 2 सीटी आने तक पका लें।



Click it and Unblock the Notifications
