Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
संडे स्पेशल: चिकन 65
चिकन 65 रेसीपी चिन्नई में बहुत फेमस है। चिन्नई में सन 1965 में एक पहली बार एक चिकन रेसीपी बनाई गई जो अंजाने में खाने की मेन्यू मे 65 नंबर पर आती थी। यह डिश इतनी लजीज थी कि लोगों ने इसे तभी से चिकन 65 बुलाना शुरु कर दिया और इसका नाम चिकन 65 पड़ गया।
चिकन 65 रेसीपी बहुत ही स्पाइसी होती है, जिसमें चिकन को अलग अलग तरह के मसालों के साथ मिला कर लपेटा जाता है और बाद में इसे डीप फ्राई कर दिया जाता है। आज जो हम आपको चिकन रेसीपी बताएंगे वह आंद्रा स्टाइल में बनी होगी। तो आइये जानते हैं चिकन 65 रेसीपी को बनाने की विधि-

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
बोनलेस चिकन- 500 ग्राम
नींबू रस- 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- चम्मच
जल्दी पाउडर- चुटकीभर
कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
चावल का आटा- 1 चम्मच
अंडा- 1
कडी पत्ता- 8
हरी मिर्च- 3
नमक- स्वादअनुसार
तेल- डीप फ्राई के लिये
विधि-
- चिकन पीस को अच्छे से धुल लीजिये, उसे नींबू रस और नमक मिला कर मैरीनेट कर लीजिये और 10 मिनट के लिये किनारे रखें।
- अब एक कटोरे में कार्नफ्लोर, चावल का आटा, अंडा, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिला कर चिकन को दुबारा से 1 घंटे के लिये मैरीनेट कीजिये।
- एक घंटे के बाद पैन में तेल गरम करें और उसमें कडी पत्ते और हरी मिर्च डाल कर एक मिनट तक फ्राई करें और निकाल कर किनारे रख दें।
- अब पैन में मैरीनेड किया चिकन पीस हल्की आंच पर फ्राई करें। जब चिकन गोल्डन ब्राउन हो जाए तब आंच बंद कर दें और चिकन को प्लेट में निकालें।
- चिकन को फ्राई की हुई कड़ी पत्ती और हरी मिर्च से गार्निश कर के सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
