Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
आंद्रा स्टाइल चिकन पुलाव
चिकन पुलाव ऐसा व्यंजन है जो लगभग हर नॉन वेज लवर को पसंद होता है। अगर चिकन पुलाव आंद्रा स्टाइल में बनाया जाए तब तो कहने ही क्या। तेलगु स्टाइल में बनाए गए इस चिकन पुलाव में बहुत से मसाले डाले जाते हैं, जो इसे काफी स्पाइसी बनाता है। तो देर किस बात की आइये देखते हैं आंद्रा स्टाइल में चिकन पुलाव बनाने की विधि को।
लोगों के लिये- 4
पकाने का समय- 30 मिनट

सामग्री-
दालचीनी- 1 इंच
लौंग- 5
इलायची- 2
कड़ी पत्ता - 10
प्याज - 2 (कटा हुआ)
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 6
हरी मिर्च- 4
चिकन- 300 ग्राम (मध्यम आकार के टुकड़े)
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
नारियल का दूध- 1/2 कप
बासमती चावल- 2 कप (भिगोया और धोया)
तेल- 2 चम्मच
घी - 1 चम्मच
नमक
विधि-
1. एक गहरे पैन में तेल गरम करें, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें। अब कडी पत्ता और प्याज डाल कर कुछ मिनट तक भूनिये और हल्का भूरा होने दीजिये। उतनी देर में आप हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को पीस लीजिये और पेस्ट बना लीजिये।
2. अब पैन में चिकन पीस डाल कर 4 मिनट तक भूरा होने तक फ्राई कीजिये। अब इसमें पेस्ट डाल कर ढक्कन ढांक कर हल्की आच पर 5 मिनट तक पकने दीजिये।
3. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी छिड़किये और एक चम्मच नींबू का रस भी डाल दीजिये। अब सारे मिश्रण को 3 मिनट तक चलाइये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
4. अब पैन में चावल, नारियल का दूध और नमक दोनो साथ में डाल दीजिये। इसे मिक्स कीजिये और बाद में ढाई कप पानी डाल दीजिये और ढंक कर पकने दीजिये।
5. जब पुलाव ठीक से पक जाए तब इसे रायते या फिर प्लेन दही के साथ परोसिये। इसे गार्निश करने के लिये कटी हुई धनिया छिड़किये।



Click it and Unblock the Notifications