Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
आंद्रा स्टाइल फिश फ्राई
आंद्रा स्टाइल में बनायी गई यह फिश फ्राई एक परंपरागत व्यंजन है, जो कि आपकी जुबान को जरुर भाएगी। दुपहर के समय भोजन के तौर पर आप यह नॉन वेज आइटम बना सकते हैं, तो देर किस बात की आइये चखते हैं आंद्रा की स्टाइल में फिश फ्राई।

लोगों के लिये- 4
पकाने में समय- 50 मिनट
मैरीनेट करने के लिये सामग्री-
प्याज- 1
लहसुन- 5
अदरक- 1 इंच
जीरा- 1 चम्मच
साबुत धनिया- 1 चम्मच
सौंफ- 1 चम्मच
लाल मिर्च सूखी- 4
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
अन्य सामग्री-
मछली के टुकडे़- 8
कडी़ पत्ता- 5
तेल- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
मछली में ढेर सारा नमक लगा कर किनारे रख दीजिये। उतनी देर में मैरीनेट करने की सारी सामग्रियों को एक साथ मिक्सी में पीस लीजिये और गाढा पेस्ट बना लीजिये। अब मछली के टुकडों को लीजिये और उसमें इस पेस्ट को लगा दीजिये और आधे घंटे के लिये रख दीजिये। एक पैन लीजिये और तेल गरम कीजिये, कडी़ पत्ता डालिये और जब वह हो जाए तब उसमें मछली के टुकडों को डाल कर तल लीजिये। लीजिये तैयार हो गई आपकी फिश फ्राई।



Click it and Unblock the Notifications
