Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ताजे मसालों से बना बंजारा गोश्त
Non Veg
oi-Staff
बंजारा का मतलब होता है एक इंसान जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर निरन्तर भ्रमणशील रहता है। आज की नॉन वेज रेसिपी का नाम भी बंजारा गोश्त है, जो कि बंजारा विधि के हिसाब से बनाई गई है, जिसमें मसालों का बारीक पिसा हुआ पेस्ट इस्तमाल नहीं होता। यह डिश काफी ज्यादा हैदराबादी स्टाइल की विधि से बनाई जाती है।
स्वादिष्ट भुना गोश्त
इसमें डाले जाने वाले ताजे मसालों का स्वाद और महक बंजारा गोश्त को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देता है। अगर आपको मटन खाने का ज्यादा शौक है तो, आप एक बार अपने हाथों से यह बंजारा गोश्त बना सकती हैं।

सामग्री-
- 500 ग्राम मटन धुला और कटा
- 150 ग्राम तेल
- 200 ग्राम प्याज
- 50 ग्राम साबुत गरम मसाला
- 80 ग्राम अदरक लहसुन पेस्ट
- 25 ग्राम लाल मिर्च पावडर
- 15 ग्राम हल्दी पावडर
- 20 ग्राम धनिया पावडर
- 15 ग्राम साबुत धनिया
- 150 ग्राम दही
- 6 साबुत लाल मिर्च
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले तेल गरम करें।
- फिर उसमें स्लाइस की हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया पावडर, हल्दी, लाल मिर्च पावडर, नमक और साबुत गरम मसाला डाल कर चलाएं।
- अब इसमें नमक और दही डाल कर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें मटन के पीस डालें।
- एक तवे पर साबुत धनिया को रोस्ट कर लें और फिर पीस लीजिये।
- मटन को पक जाने दें।
- जब मटन पक कर मुलायम हो जाए तब उस पर साबुत लाल मिर्च और पिसी साबुत धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Banjara Gosht Recipe
Story first published: Tuesday, January 6, 2015, 13:57 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2015



Click it and Unblock the Notifications
