Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
स्वादिष्ट बोनलेस मटन सुक्का
Non Veg
oi-Staff
बोनलेस मटन सुक्का एक साइड डिश है जो कि नॉन वेज पसंद करने वालों को बहुत ही पसंद आएगा। यह एक साउथ इंडियन डिश है, जो कि काफी सारे सुगन्धित मसाले डाल कर बनाई जाती है। यह बोनलेस मटन सुक्का झट से तैयार हो जाती है। आप इसे लंच के समय बना कर अपनी फेमिली को सर्व कर सकती हैं। आप इसे बनाने के लिये नीचे दिये गए वीडियो को भी देख सकती हैं। यहां दी जा रही है इसकी विधि। मसालेदार मटन रेसिपी
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
<center><div id="vnVideoPlayerContent"></div><script>var ven_video_key="MTg3NDg0fHwyfHwxfHwxLDIsMQ==";var ven_width="100%";var ven_height="325";</script><script type="text/javascript" src="http://ventunotech.com/plugins/cntplayer/ventuno_player.js"></script></center>
सामग्री-
- बोनलेस मटन- 1 किलो
- प्याज- 5 स्लाइस
- टमाटर- 4
- हरी मिर्च- 2
- लहसुन अदरक पेस्ट- 2 चम्मच
- कडी पत्ती- 10
- सूखी लाल मिर्च- 4
- काली मिर्च - 2 चम्मच
- सौंफ के दाने- 1 चम्मच
- हरी इलायची- 2
- दालचीनी- 1 इंच
- लौंग- 4
- जीरा- 1 चम्मच
- साबुत धनिया- 2 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- नींबू रस- 2 चम्मच
- तेल- 1/2 कप
- नमक- स्वादअनुसार

विधि-
- सबसे पहले मटन को मैरीनेट कर लेते हैं। इसके लिये नींबू का रस, हल्दी पावडर, मिर्च पावडर और नमक को एक साथ मिक्स कर के मटन पर लगाएं।
- फिर मटन को 30 मिनट तक छोड दें।
- अब मटन को आधा कप पानी डाल कर कम से कम 4-5 सीटी आने तक प्रेशर कुक कीजिये।
- तब तक के लिये सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च, साबुत धनिया, जीरा, लौंग, इलायची, दालचीनी और सौंफ के दाने डाल कर 1 मिनट तक तवे पर रोस्ट करें।
- जब मसाले डंठे हो जाएं, तब उन्हें मिक्सी में पीस लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज, हरी मिर्च डाल कर 4-5 मिनट कम आंच पर पकाएं।
- उसके बाद अदरक लहसुन पेस्ट और कडी पत्ती डाल कर चलाएं।
- अब इसमें आधा पिसा सूखा मसाला डालें, जिसे अभी आपने पीसा है।
- फिर इसमें कटे टमाटर और नमक डालें।
- जब यह पक जाए तब इसमें पका हुआ मटन डाल कर मिक्स करें।
- पके हुए मटन का पानी न फेंके।
- दो मिनट के बाद उसमें मटन वाला पानी मिलाएं।
- फिर 10 मिनट के बाद मसाला पावडर डाल कर चलाएं।
- अब इसमें कटी धनिया डाल कर गार्निश करें।
Comments



Click it and Unblock the Notifications