Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इंडियन स्टाइल में बनाइये टेस्टी बटर प्रॉन
बटर प्रॉन मलेशिया की जानी-मानी नॉन वेज डिश है, जिसको आज हम चाइनीज, इंडियन और वेस्टर्न तरीके के मसालों को मिला कर बनाएंगे। इसको बनाते वक्त इसमें से बड़ी अच्छी खुशबू आती है और जब यह तैयार हो जाता है तब इसके टेस्ट का कोई जवाब नहीं होता। तो देर किस बात की आइये बनाते हैं बटर प्रॉन को -

सामग्री -
1 किलो प्रॉन
तलने के लिये तेल
3 चम्मच बटर
6 कटी हरी मिर्च
3 कड़ी पत्ता
3 कसे हुए लहसुन
1/2 चम्मच नमक
1 चम्मच चीनी
1/2 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच चाइनीज कुकिंग वाइन
6 चम्मच कसा नारियल
विधि-
प्रॉन से उसकी आंखों का हिस्सा और पीछे से उसकी नसों को बाहर निकाल लें और हल्का सूखने के लिये रख दें। एक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्रॉन को डीप फ्राई करें। छान लें और एक किनारे रखें। अब दूसरा पैन लें और उसमें बटर डालें तथा गरम करने के बाद कड़ी पत्ता, कटी हरी मिर्च, लहसुन, नमक डाल कर दो मिनट तक फ्राइ करें। अब उसमें प्रॉन, चीनी, सोया सॉस, वाइन और घिसे हुए नारियल डालें। इसको तेज आंच पर 1-2 मिनट के लिये अच्छे से पकाएं और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
