Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चांप मसाला: ईद स्पेशल
इतने दिनों के बाद रमजान महीना अब खतम होने को आया है। अब समय है ईद का और अच्छे अच्छे स्वादिष्ट पकवान और व्यंजनों का। आज हम आपको चांप मसाला बनाना सिखाएंगे जिसमें या तो मीटा का या फिर गौ मांस का प्रयोग कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी और बनाने में बहुत ही आसान होता है। यदि घर पर ईद के दिन महमान आएं तो उन्हें रेगुलर नॉन वेज खाना खिलाने के अलावा आप उन्हें ये चांप मसाला बना कर खिला सकते हैं।
आप यकीन नहीं मानेगे अगर वे इसका स्वाद एक बार चख लेगे तो वे इसका स्वाद फिर कभी नहीं भूलेगें औउ उल्टा आपकी तारीफ करेगें वो अलग। तो आइये बिना देर के देखते हैं कि कैसे बनाया जाता है चांप मसाला।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
मीट बोन सहित- 1/2 किलो
टमाटर- 2
प्याज- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- स्वादअनुसार
दही- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
शाह जीरा- 1 चम्मच
सफेद सिरका- 1 चम्मच
दालचीनी और लौंग पाउडर- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
धनिया कटी हुई- 2 चम्मच
विधि-
- मीट को पहले साफ पानी से धो लीजिये। फिर प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, उसमें शाह जीरा यानी काला जीरा डाल कर फ्राई करें।
- प्याज और टमाटर का पेस्ट डालें और कुछ देर के लिये भूने।
- उसके बाद अदरक लहसुन पेस्ट डालें और 5 मिनट के लिये पकाएं।
- फिर दहीर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर, दालचीनी और लौंग पाउडर, नींबू रस और सफेद सिरका डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें मीट डाल कर 10 मिनट तक पकाएं।
- अब पानी डाल कर कुकर को बंद कर दें और हल्की आंच पर 4 सीटी तक पकाएं।
- एक बार हो जाने पर आंच को बंद कर दें और इसे कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
