Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अफगानी चिकन
अगर आपको चिकन पसंद है तो आपको इस रेसीपी यानी की अफगानी चिकन का नाम सुन कर ही भूख लग जाएगी। रेसीपी के नाम के मुताबिक यह अफगानिस्तान से आई है और हम भारीतीयों ने इसे अपने मुताबिक ढाल कर इसको अपनी तरह से बनाया है। इसकी रेसीपी बनाना बहुत ही सिंपल है और इसमें कुछ खास मसाले भी नहीं पड़ते। आइये जानते हैं अफगानी चिकन को बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 3 घंटा
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
चिकन- 1 किलो
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
काला जीरा-1चम्मच
हरी इलायची-4
तेल पत्ती - 2
दालचीनी- 1
मिर्च पाउडर 1चम्मच
हल्दी पाउडर 1चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
केसर- थोड़ा सा
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
मेरीनेड करने के लिये
गाढी दही- 1 कप
प्याज पेस्ट- 3 चम्मच
काजू- 2 चम्मच
सफेद तिल- 2 चम्मच
लहसुन- 4
जायफल पाउडर- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले काजू, तिल, लहसुन और जायफल को एक साथ पीस लें।
- अब चिकन के पीस को इन्हीं मसालों के साथ और प्याज पेस्ट, दही और नींबू रस के साथ 3 घंटे के लिये मैरीनेड करें।
- 3 घंटे के बाद पैन में तेल डालें, फिर दालचीनी, इलायची, तेज पत्ता, काला जीरा एक के बाद एक डाल कर भूने।
- अब पैन में अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर भूने। फिर उसमें चिकन पीस डाल कर 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। थोड़ी थोड़ी देर पर इसे चलाती रहें।
- फिर नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- अब पैन में पानी डालें और 25 मिनट तक के लिये हल्की हरी धनिया काट कर छिड़के और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
