Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
चिकन करी मशरूम
चिकन करी मशरूम चिकन खाने वालों को बहुत पसंद आएगा क्योंकि इसमें मशरूम के साथ कई मसालों का भी उपयोग होता है। इस रेसीपी में चिकन को धनिया और नमक के साथ पीस लिया जाता है और बाद में उसे फ्राई कर के ग्रेवी में डाल दिया जाता है।
साथ ही इन चिकन बॉल्स के अदंर मशरूम भी डाला जाता है। तो यदि आपके मुंह में पानी आना शुरु हो गया हो तो हम आपको विधि बताना भी शुरु करते हैं।

सामग्री-
100 ग्राम- चिकन पीस
50 ग्राम- मशरूम
2-3- हरी मिर्च
1/2- हरी धनिया टहनी
नमक- स्वादअनुसार
1/2- चम्मच काली मिर्च
1- टमाटर
2- चम्मच प्याज पेस्ट
1- चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1- चम्मच गरम मसाला पाउडर
तेल- तलने के लिये
विधि-
1. सबसे पहले चिकन के पीस को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बनाएं और उसी में हरी धनिया, हरी मिर्च और नमक भी मिलाएं।
2. मशरूम को भली प्रकार से धो लें और पानी में हल्का नमक डाल कर उबाल लें और छान कर रख लें।
3. अब पिसे हुए किचन पेस्ट से बॉल्स बनान लें और उसे हल्का दबा कर उसके अंदर एक उबला हुआ मशरूम बंद कर के उसे ओट के आटे से लपेट लें और गोल कर लें।
4. अब नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें चिकन बॉल्स को भूरा होने तक फ्राई कर लें और किनारे रख दें।
5. अब पैन में तेल डालें और अदरक-लहसुन पेस्ट तथा गरम मासाला डाल कर भून लें। फिर कटे हुए टमाटर डाल कर थोडी़ देर के लिये भूने। फिर नमक, हल्दी पाउडर और 1 गिलास गरम पानी डालें।
6. जब पैन में सामग्री उबलना शुरु हो जाए तब उसमें सारे फ्राई किये हुए चिकन बॉल्स डालें और 5-6 मिनट के लिये हल्की
आंच पर ढक्कन ढांक कर पका लें।
7. अब आपका चिकन करी मशरूम बिल्कुल तैयार हो चुका है, इसे गरम रोटी या चावल के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
