Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चिकन इन हनी चिली सॉस
घर पर चाइनीज खाना हर किसी को पसंद आता है और इसे बनाना बहुत ही मजेदार होता है। ऐसा लगता है कि मानो मुंह के स्वाद में कुछ नयापन आ गया हो। रोज वही साधारण सा मसालेदार खाना खा कर बोर हो जाता है। बच्चों को भी चाइनीज खाना जैसे चाउमीन, फ्राइड राइस और मंचूरियन आदि बहुत पसंद होता है। तो ऐसे आप उनके लिये चाइनीज चिकन क्यूं नहीं बनाती हैं। यहां पर हम आपको चिकन इन हरी चिली सॉस की रेसीपी बनाएगें, जिसे बनाना बहुत ही आसान है।
यह एक पल मीठा लगता है और एक पल तीखा। इसकी रेसीपी बहुत सिंपल है जिसमें चिकन के पीस को फ्राई कर के डाला जाता है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
चिकन ब्रेस्ट- 500 ग्राम
कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
प्याज- 1
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
हरी प्याज- 1 गुच्छा
हरी मिर्च- 2
शहद- 1 चम्मच
चिली सॉस- 2 चम्मच
सोया सॉस- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअुनसार
पानी- 2 कप
तेल- 1 कप
तिल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चिकन के पीस को नींबू, नमक और मिर्च मिला कर आधे घंटे के लिये मैरीनेट कर लें।
- आधे घंटे एक गहरे पैन में तेल डालें।
- अब एक कटोरे में कार्नफ्लोर एक चम्मच और दो चम्मच पानी मिलाएं। फिर इससे चिकन को कोट कर लें और गरम तेल में डीप फ्राई करें। आंच को हल्का ही रखें और चिकन को क्रिस्प तल लें।
- जब चिकन फ्राई हो जाए तब उसे निकाल कर प्लेट में रखें और फिर पैन में एक चम्मच तेल डाल कर गर्म करें।
- तेल गरम होने पर उसमें कटी प्याज डाल कर 4 मिनट तक मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च डाल कर भूने।
- फिर 1 चम्मच सोया सॉस, कार्नफ्लोर, चिली सॉस और आधा कप पानी डाल कर मिक्स करें।
- उसके बाद शहद, चिकन पीस और नमक डालें। इसे लगातार चलाते रहे और बाद में हरी प्याज काट कर उस पर छिड़कर गैस बंद कर दें।
- जब चिकन तैयार हो जाए तब उस पर तिल छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
