Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमजान में बनाइये चिकन जलफरेजी
रमजान का महीना शुरू हो चुका है, तो इस वास्ते आप रोज कुछ ना कुछ स्पेशल बनाने की फिराख में रहती होंगी। रमजान में अगर कुछ स्पेशल बनाना हो तो, चिकन जलफरेजी को एक बार बना कर देखिये। यह लजीज चिकन करी पाकिस्तान के कराची शहर से आई है। तो चलिये देर किस बात की बनाते हैं यह टेस्टी नॉन वेज चिकन जलफरेजी रेसीपी-

कितने लोंगो के लिये: 4
पकाने में समय: 30 मिनट
सामग्री:
चिकन 500 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
प्याज 2 कटे हुए
अदरक 1 इंच
लहसुन 4
टमाटर 2
हरी मिर्च 4
गरम मसाला 1 चम्मच
तेल 2 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
हरी धनिया सजाने के लिये
विधि-
अदरक लहसुन पेस्ट, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को मिला कर चिकन को मैरिनेट करें और एक घंटे के लिये किनारे रख दें। चिकन पर छोटे-छोटे चीरे लगा दें, जिससे मिश्रण उसमें अच्छी तरह से समा जाए। एक गहरा पैन लें और उसमें तेल डालें, उसके बाद कटे हुए प्याज डाल कर भूरा होने तक भूने। उसके बाद घिसा हुआ अदरक और लहसुन डालें और हल्की आंच पर 2 मिनट तक पकाएं। अब चिकन को उसी पैन में हल्की आंच पर पलट-पलट कर 5-7 मिनट तक फ्राई कीजिये। इसको अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाने दीजिये। उसके बाद पैन में हरी मिर्च मिलाएं और उसके बाद कटे हुए टमाटर डाल कर तुरंत ही नमक डालें। इसको पांच मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं जिससे टमाटर पूरी तरह से गल जाए। अब ग्रेवी में गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह 3-4 मिनट तक हल्की आंच पर चलाएं। अब एक कप पानी डालिये और पैन को पांच मिनट तक के लिये बंद कर दीजिये, जिससे यह अच्छी तरह से पक जाए। अब पकने के बाद इसे पुलाव या रोटी के साथ परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications
