Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट में बनाइये गरमा-गरम चिकन पराठा
हर कोई चाहता है कि उसका समय सुबह के ब्रेकफास्ट पर ज्यादा ना खर्च हो। तभी तो हम ब्रेकफास्ट में या तो अंडा खा लेते हें या फिर पराठा बना लेते हैं। यदि आप कम समय में अपने परिवार के लिये कुछ अच्छा बनाना चाहती हैं तो उनके लिये चिकन पराठा बनाइये। यह बनाने में बहुत ही आसान है क्योंकि इसमें हम पकाया हुआ चिकन प्रयोग करेंगे।
हांलाकी चिकन पराठा उन लोगों के लिये अमृत है जो रोज-रोज वही वेजिटेरियन ब्रेकफास्ट खा कर थक चुके हैं। अगर आपने आटा पहले से ही सान लिया है तो आपको यह पराठा बनाने में केवल 20 मिनट ही लगेगे।

कितने लोगों के लिये- 10 पराठे
पकाने में समय- 20 मिनट
तैयारी में समय- 20 मिनट
सामग्री-
चिकन- 100 ग्राम (घिसा हुआ और पकाया हुआ)
प्याज- 2 (स्लाइस)
शिमला मिर्च- 1 (स्लाइस)
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 4 (चॉप)
आटा- 2 कप (सना हुआ)
काली मिर्च- 1 चम्मच
घी- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. एक पैन में तेल गरम करें, उसमें पिसी काली मिर्च डालें। अब स्लाइस में कटे हुए प्याज डालें और 5 मिनट के लिये भून लें।
2. अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च कटी हुई डालें और 2 मिनट के लिये मध्यम आंच पर पकाएं। उसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च और नमक डालें। अब चिकन डाले और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें।
3. इसे 3-4 मिनट के लिये हल्की आंच पर पका लीजिये। अब गैस बंद कर दें और पैन को नीचे उतार लें तथा चिकन को ठंडा होने के लिये रखें।
4. अब आटा ले कर उसकी लोई बना लें और उसमें चिकन मिश्रण भरें। अब पराठे को बंद कर के बेल लें और तवे पर घी डाल कर पराठा सेक लें। इस पराठे को आप अचार या रायते के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
