Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
चिकन पास्ता रेसीपी
Non Veg
oi-Staff
पास्ता एक बहुत ही स्वादिष्ट इटैलियन डिश है। यह दुनिया भर में इतना पॉपुलर हो चुका है कि अब तो यह घर-घर में बनने लगा है। पास्ता डिश बनाने के लिये आप किसी भी प्रकार का पास्ता चुन सकती हैं लेकिन अगर आपको स्वास्थ्य के हिसाब से पास्ता चुनना हो तो, वीट पास्ता लीजिये। यह लो फैट वाला होता है तथा इसमें ढेर सारा फाइबर भी पाया जाता है।
चिकन पास्ता एक स्पेशल इटैलियन स्टाइल की रेसीपी है जिसको हल्के सॉस के साथ बनाया जाता है। तो आइये देखते हैं कि यह स्वास्थ्य से भरा चिकन पास्ता बनाया कैसे जाता है।

3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20-25 मिनट
सामग्री-
चिकन ब्रेस्ट- 1 कप
पास्ता- 250 ग्राम
लहसुन- 6-7
चीज़- 1/4 कप
मलाई- 1/2 कप
कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
दूध- 3-4 चम्मच
मिर्च- 1 चम्मच
बटर- 1 चम्मच
धनिया- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले फ्राइंग पैन में बटर पिघलाएं, उसमें कुटी हुई लहुसन और टुकड़ों में कटा हुआ चिकन डाल कर ढक्कन लगा दें और 15 मिनट के लिये उसे पकने दें, आंच धीमा ही रखें।
- तब तक के लिये एक छोटे से कटोरे में कार्नफ्लोार और दूध मिला लें तथा गाढा पेस्ट बना लें।
- जब चिकन पीस हो जाए तब उसमें कार्नफ्लोर पेस्ट और मलाई डाल कर मिलाइये।
- अब चीज़ मिला कर हल्की आंच पर पकाइये और उसे पिघलने दीजिये।
- अब पास्ता तैयार हो चुका है, इसमें कटी हुई हरी धनिया मिलाइये, मिक्स कीजिये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Chicken Pasta Recipe | चिकन पास्ता रेसीपी
Story first published: Thursday, January 24, 2013, 10:39 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2013



Click it and Unblock the Notifications