Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मुंह में पानी ला दे यह चिकन रान
चिकन रान एक प्रमुख तंदूरी पकवान है जो, भारतीय व्यंजनों में खास पहचान लिये हुए है। चिकन रान को या तो किचन लेग पीस या फिर चिकन ब्रेस्ट से बनाया जा सकता है। घर में कोई भी खुशी का या फिर ऐसी ही वीकेंड का मौका हो तो आप इस नई नॉन वेज रेसीपी को ट्राई कर सकती हैं। चिकन रान को बनाने के लिये आपके पास तंदूरी या फिर ओवन होना जरुरी है, क्योंकि इसका क्रिस्पी स्वाद केवल तंदूरी में ही मिल सकता है।
चिकन लेग पर जब मसालों की ग्रेवी लगा कर ओवन में बेक होने के लिये रखा जाता है, तब थोड़ा सावधान हो जाना चायिहे, नहीं तो त्यादा हीट की वजह से वह जल भी सकता है। यह बहुत जरुरी है कि चिकन अंदर से पका हो नहीं तो मज़ा नहीं आएगा। खैर, इतनी सारी जानकारियों के बाद क्या आप किचन रान को खुद घर पर बनाना नहीं चाहेगीं? अगर हां, तो आइये देखते हैं किचन रान को बनाने की विधि को-

सामग्री-
चिकन लेग- 4 पीस
प्याज- 4
टमाटर- 4
अदरक-लहसुन पेस्ट- 4
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
कशमीरी चिली पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
नींबू रस- 1
दही- 150 एमएल
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 20 एमएल
विधि-
- चिकन लेग पीस को धो कर उसमें किसी नुकीली चीज से छेद करें।
- उस पर नमक, काली मिर्च पाउडर, नींबू रस और 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट लगाएं और 30 मिनट के लिये मैरीनेट करने के लिये रखें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें, उसमें मैरीनेट किये चिकन को दोनों ओर 5 मिनट के लिये फ्राई करें और किनारे रखें।
- अब बचे हुए तेल को दूसरी कढ़ाई में डाल कर गरम करें, उसमें कटे प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर फ्राई करें।
- फिर कटे टमाटर, हल्दी पाउडर, कशमीरी मिर्च और नमक डाल कर 3 मिनट के लिये पकाएं।
- उसके बाद कढ़ाई में गरम मसाला, धनिया पाउडर डाल कर फिर पकाएं।
- अब मसाले में दही मिला कर उसे हल्के हल्के तब तक चलाइये, जब तक कि पेस्ट बिल्कुल स्मूथ ना हो जाए।
- अब इस ग्रेवी को मैरीनेट किये हुए चिकन पर अच्छी तरह से लपेटिये।
- बेकिंग ट्रे में एल्यूमूनियम शीट बिछा कर उस पर चिकन रखिये।
- ओवन को प्रीहीट कर लीजिये और चिकन को हाई हीट पर 10 मिनट के लिये पकाइये और बाद में ओवन को मॉडरेट हीट पर कर के चिकन को अंदरक से पकने दीजिये।
- जब चिकन की ऊपरी सतह क्रिस्पी हो जाए तब उस पर हल्का सा तेल लगा दें।
- चिकन पक जाने पर इसे ताजी सब्जियों से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
