Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
पौष्टिक चिकन सलाद
चिकन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और विटामिन से हमारा स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम ठीक रहता । तो ऐसे में अगर चिकन सलाद बनाएं तो कैसा रहेगा। जी हां, चिकन की केवल ग्रेवी ही नहीं बनती बल्कि चिकन का सलाद भी बनाया जाता है जो कि पौष्टि तथा स्वास्थ्य वर्धक भी होता है। इसमें बिल्कुल भी तेल का प्रयोग नहीं होता, बस हां, ड्रेसिंग के लिये इसमें ऑलिव ऑयल डाला जाता है जो कि बिल्कुल भी नुकसान नहीं करता।
चिकन सलाद बनाने के लिये चिकन को पहले खाली पैन में रोस्ट किया जाता है, वरना केवल उबला हुआ चिकन खाने में अच्छा नहीं लगेगा। तो इतनी जानकारियों के साथ आइये बनाते हैं स्वादिष्ट चिकन सलाद।

कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
बोनलेस चिकन पीस - 400 ग्राम
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
लाल शिमला मिर्च- 1
धनिया- 1 कप
पुदीने की पत्ती- 10
पत्ता गोभी - 4 पत्ते
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले कुकर में नमक और मिर्च डाल कर चिकन पीस को पानी डाल कर 2 सीटी आने तक उबाल लें।
- तब तक के लिये प्लेट में पत्ता गोभी के पत्ते और शिमला मिर्च को छोटा काट कर सजा लें।
- जब चिकन उबल जाए तब उसमें जीरा पाउडर, नींबू का रस और नमक मिलाएं।
- अब एक सूखा पैन गैस पर चढाएं और गर्म करें, इस पर चिकन पीस रखें और 2 मिनट के लिये रोस्ट करें।
- अब इस रोस्ट किये हुए चिकन को प्लेट पर रखें, फिर सारी हरी पत्तियां जैसे, पुदीना और धनिया पत्ती छिड़के।
- फिर बचा हुआ नींबू का रस और ऑलिव ऑयल को ऊपर से डालें। फिर ऊपर से नमक और मिर्च छिड़क दें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
