Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार चिकन सुक्का ग्रेवी
चिकन सुक्का मसालेदार रेसीपी है जो कि भारत में बहुत लोकप्रिय है। वैसे तो करी या तो शोरबे वाली होती है या फिर बिल्कुल सूखी, लेकिन यह चिकन सुक्का दोनों का मिलन है। यह एक सूखी चिकन ग्रेवी है जिसमें चिकन को मसालों के साथ फ्राई किया जाता है और थोडे़ से पानी के साथ पकाया जाता है। आप चिकन सुक्का को स्नैक या फिर डिनर के रूप में खा सकते हैं। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 6
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट

सामग्री-
चिकन - 750 ग्राम मध्यम आकार में कटा हुआ
हल्दी- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 4
जीरा- 2 चम्मच
तेज पत्ता- 2
प्याज- 4 कटे हुए
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 8-10
हरी मिर्च- 4
टमाटर- 2 कटे हुए
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
कलौंजी- 1 चम्मच
सूखी धनिया- 1 चम्मच
सफेद सरसों- 1 चम्मच
सरसों का तेल- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सबसे पहले चिकन के टुकड़ों को हल्दी और नमक मिला कर 20 मिनट के लिये मैरीनेट कर लें। दूसरी ओर अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लीजिये।
2. फिर एक अलग से दूसरा पेस्ट तैयार करें जिसमें 1 चम्मच जीरा, कलौंजी, सरसों और साबुत हरी धनिया पडी़ हो।
3. पैन लीजिये और उसमें तेल गरम कीजिये और उसमें 1 चम्मच जीरा, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता डालिये।
4. 30 सेकेंड के बाद प्याज डालिये और हाई फ्लेम पर 3-4 मिनट तक के लिये पकाइये। अब इसमें चिकन पीस डालिये और 5 मिनट के लिये फ्राई कीजिये, आंच मध्यम रखिये।
5. अब पैन में अदरक-लहसुन पेस्ट डालिये और 3-4 मिनट के लिये हल्की आंच पर पकाइये। फिर कटे टमाटर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से चलाइये। फिर पैन को ढंक दीजिये और हल्की आंच पर इसे 7 मिनट तक पकने दीजिये।
6. चिकन में कुछ चम्मच गरम पानी मिलाती रहें क्योंकि आपका चिकन सूख गया होगा। अब पैन में मसाले वाला पेस्ट मिलाएं और 10 मिनट के लिये पकाएं। पानी भी मिलाएं और ढंक कर पकाएं।
7. अब चिकन सुक्का तैयार हो चुका है, इसे प्याज के लच्छों और हरी मिर्च से सजा कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
