Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
चिकन इन थाई ग्रीन करी
Non Veg
oi-Staff
चिकन इन थाई ग्रीन करी एक बहुत ही पॉपुलर थाई नॉन वेज डिश है। जिसमें चिकन को तीखे और मसालेदार ग्रीन थाई करी में पकाया जाता है। सबसे पलहे हम करी के लिये पेस्ट तैयार करेगें और उसमें बोनलेस चिकन के पीस को पकाएंगे। आपके पास जब समय हो तो, इस थाई करी को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। तो चलिये जानते हैं कि चिकन इन थाई ग्रीन करी कैसे बनाई जाती है।
पकाने में समय- 20-30 मिनट
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट

सामग्री
- बोनलेस चिकन, 1 इंच पीस- 600 ग्राम
- तेल- 2 चम्मच
- चिकन शोरबा- 3 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- नारियल दूध- 3/4 कप
- पुदीने के पत्ते- 6-8
- लाल मिर्च स्लाइस की हुई- 2
YUM YUM YUM: स्वादिष्ट ब्रांडी चिकन रेसिपी
पेस्ट के लिये
- हरी मिर्च- 4-5
- छोटे प्याज- 3
- लहसुन- 6-8 कलियां
- अदरक- 1 इंच पीस
- लेमन ग्रास- 2 डंठल
- धनिया- 2 चम्मच
- जीरा- 2 चम्मच
- नींबू रस- 1 चम्मच
- पुदीना पत्ती- 6-8
- फिश सॉस- 1 1/2 चम्मच
MUST TRY: प्रॉन स्टफ शिमला मिर्च
विधि
- ग्रीन करी पेस्ट बनाने के लिये हरी मिर्च, छोटे प्याज, लहसुन, अदरक, लेमन ग्रास, धनिया , साबुत धनिया, जीरा, नींबू का रस, पुदीना, फिश सॉस को थोडे़ से पानी के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें पीसा हुआ पेस्ट डाल कर 5 मिनट पकाएं। फिर उसमें चिकन पीस डालें। मिक्स कर के 5 मिनट तक पकाएं।
- अब पैन में चिकन शोरबा डाल कर उबालें।
- इसके बाद इसमें नमक डाल कर 10 मिनट तक पकाएं।
- फिर नारियल दूध डाल कर उबालें।
- मुठ्ठीभर पुदीना पत्ती, स्लाइस किये लाल मिर्च डाल कर आंच से हटा लें।
- अब इसे गरमा गरम चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Chicken In Thai Green Curry
Story first published: Tuesday, March 11, 2014, 13:02 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2014



Click it and Unblock the Notifications