Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चिकन टिक्का बिरयानी
भारत और पाकिस्तान में बिरयानी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध रेसीपी मानी जाती है। बिरयानी भी कोई एक नहीं बल्कि तरह-तरह की बिरयनी जैसे, चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, फिश बिरयानी, सिंधी बिरयानी, वेजिटेबल बिरयानी आदि हैं। इसी तरह से चिकन टिक्का बिरयानी भी एक तरह की बिरयानी होती है जो कि लोगो दा्रा बहुत पसंद की जाती है।
इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा होता है। लेकिन इसे बनाने में बहुत समय लगता है पर जब आप इसे खाएंगे तो आपको लगेगा कि आपकी महनत बेफिजूल नहीं गई।

सामग्री-
1 किलो बोन लेस चिकन छोटे टुकडो़ में कटे हुए
1 किलो बासमती चावल
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1 लहसुन पेस्ट
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच नींबू रस
3 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/3 चम्मच हल्दी पाउडर
2 प्याज
2 टमाटर
1 कप दही
5 लौंग
2 तेज पत्ता
4 इलायची
4 दालचीनी
नमक स्वादअनुसार
2 चम्मच शुद्ध घी
1 कप तेल
चुटकी भर - खाने वाला पीला रंग
चुटकी भर- केसर
1/2 कप दूध
विधि-
1. पानी में चावल में करीब 1-2 घंटे के लिये भिगो दें। इसके बाद केसर को भी थोडे़ से पानी में भिगो कर किनारे रख दें।
2. एक बडे़ बर्तन में चिकन पीस, दही, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक, लौंग, इलायची, चाट मसाला, नींबू रस, पीला रंग, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट को अच्छी प्रकार से मिला लें। उसके बाद इस मैरीनेट किये हुए चिकन को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिये रख दें।
3. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज भूने। फिर उसमें कटे टमाटर डालिये और गलने तक पकाइये। फिर उसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन डाल कर 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाइये। फिर पैन को आंच से उतार दीजिये।
4. अब बडे़ बरतन में पानी खौलाइये, उसमें चावल डालिये और पकाइये, फिर चावल का पानी छान कर चावल को एक किनारे रख दीजिये।
5. अब समय आ गया है कि आप चावल और चिकन मिश्रण को सतह दर सतह रखें। आपको चावल की तीन सतह रखनी होगी और फिर उसके ऊपर चिकन का मिश्रण फैलाना होगा। लेयर को बिल्कुल भी मिक्स ना करें।
6. जब सारी सतहों को ठीक प्रकार से रख लें, तब दूध में भिगोया हुआ केसर ऊपर से छिड़के। इसके प्लेट में चावल रखे और उसमें उपर चिकन ग्रेवी फैलाएं। अब आपकी चिकन बिरयानी तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
