Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिना प्याज कि चिकन टमैटो ग्रेवी
प्याज का दाम बढ़ जाने कि वजह से अब लोग घर में खाना पकाने के लिये ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं, जिसमें प्याज न पड़ता हो। लोगों को खाने में स्वाद भी चाहिये और लोग हैं कि प्याज पर अब पैसे खर्च करना नहीं चाहते। किसी भी भोजन में प्याज एक महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। पर आप चिंता न करें, हम ले कर आएं आपके लिये नॉन वेज चिकन रेसिपी। चिकन टमैटो ग्रेवी, जिसमें प्याज कि आवश्यकता ही नहीं है और स्वाद के बारे में तो आप पूछिये ही नहीं। यह चिकन रेसिपी बिना प्याज के ही बहुत टेस्टी लगती है। यह तुरंत बन भी जाती है, तो आइये जानते हैं इसे बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 4-5
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय - 30 मिनट

सामग्री-
चिकन- 1 किलो (मध्यम आकार में कटा)
दही- 1 कप
टमाटर- 5 (प्यूरी)
लहसुन-अदरक पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 3
खसखस- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
चीनी- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
नींबू रस- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चिकन के पीस को नींबू रस, दही, नमक और एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट के साथ मिक्स कर के 1 घंटे के लिये मैरीनेट कर लें।
- खसखस और हरी मिर्च को चम्मच पानी मिला कर पीस लें और गाढा पेस्ट तैयार कर लें और किनारे रख दें।
- 1 घंटे के बाद पैन में तेल गरम करें, उसमें 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाये और मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- पैन में चिकन पीस को डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- फिर उसमें टमाटर प्यूरी डालें, नमक, हल्दी पाउडर डाल कर 5 मिनट तक भूनें।
- उसके बाद जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चीनी और खसखस का पेस्ट डाल कर अच्छे से पकाएं।
- आखिर में पानी डालें और हल्की आंच पर 20 मिनट तक ढक्कन ढंक कर पकाएं।
- एक बार हो जाने पर ढक्कन खोले और चिकन पीस को छूरी या कांटे से दबा कर चेक करें।
- फिर इसमें गरम मसाला मिलाइये और आंच बंद कर के कटी हुई धनिया छिड़किये।
- इसे गरम गरम राइस के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
