Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चिली चिकन ड्राई
Non Veg
oi-Staff
चिकन का नाम सुनते ही नॉन वेजिटेरियन खाने वाले लोगो के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपको चिकन इतना ही पंसद है तो आज ही बनाइये चिली चिकन ड्राई रेसीपी जिसे बनाना बहुत ही आसान है। किसी भी चाइनीज रेस्ट्रॉन्ट में जा कर चिली चिकन खाने के लिये पैसे बरबाद करने से अच्छा है कि आप इसे अपने घर पर ही बना लें।
लेकिन हां इसको बनाने के लिये आपको थोड़े अनुभव की आवश्यकता पडे़गी और फिर एक दो बार के बाद आदत हो जाएगी। आइये जानते हैं चिली चिकन ड्राई को बनाने की विधि-

सामग्री-
बोनलेस चिकन - 500 ग्राम छोटे टुकड़ों में कटा
कार्न फ्लोर- 4 चम्मच
हरी मिर्च- 4
सोया सॉस- 4 चम्मच
टमैटो सॉस- 2 चम्मच
प्याज- 2
लहसुन- 4 कली
हरी प्याज का रस- 4
शिमला मिर्च- 1
रेडी मेड जिंजर गार्लिक पेस्ट- 2 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 4 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले चिकन पीस को अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक से मैरीनेड कर लें।
- फिर एक कटोरे में कार्न फ्लोर में हल्का सा पानी डालें और उसमें कटी हरी मिर्च डाल कर चिकन पीस को डुबोएं।
- एक डीप पैन में तेल गरम करें, उसमें किचन पीस को फ्राई कर लें।
- अब उसी पैन में तेल डाल कर कटी प्याज डालें और फ्राई करें। फिर उसमें हरी प्याज का पानी, शिमला मिर्च और बची हुई हरी मिर्च दो मिनट के बाद डालें।
- इसे अच्छे से चलाएं और फिर उसमें टमैटो सॉस और सोया सॉस डाल कर चलाएं।
- फिर चिकन पीस डालें और नमक तथा 1 कप पानी डाल कर ढक्कन ढंक दें।
- हल्की आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। उसके बाद आंच को तेज कर के सारा पानी सुखा लें।
- आपका चिकन चिली ड्राई तैयार है, इसे फ्राइड राइस के साथ या फिर ऐसे ही सर्व करें।
Comments
English summary
Chilli Chicken Dry Recipe
Story first published: Monday, June 3, 2013, 16:39 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2013



Click it and Unblock the Notifications
