Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यूं बनाइये लजीज दाल गोश्त
दाल गोश्त एक बहुत ही जानी मानी मटन और दाल की रेसीपी है। इसमें दाल को मटन के साथ पकाया जाता है जिससे दाल में भी मटन का स्वाद अच्छे से रच बस जाता है। यह नॉन वेज डिश रेसीपी एक पंजाबी मटन डिश है। इसमें तूअर दाल का उपयोग किया जाता है। अगर आपके पास यह दाल उपलब्ध ना हो सके तो आप इसे चना या फिर उरद दाल के साथ भी बना सकती हैं। तो देर किस बात की चलिये शुरु करते हैं इस टेस्टी डिश को बनाना:

पकाने में समयः 25 मिनट
लोंगो के लिये: 4
सामग्री :
तेज पत्ता 1
जीरा 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च 3
इलायची दाना 4
कटे प्याज 1
अदरक लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
कटा टमाटर 1
हरी मिर्च 4
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
हल्दी पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच
मटन 500 ग्राम (मध्यम आकार में कटा हुआ)
तूअर दार 1 कप (पानी में भिगोई हुई)
तेल 2 चम्मच
घी 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
हरी धनिया 1 चम्मच
विधिः
एक प्रेशर कुकर लें। उसमें तेज पत्ता, लाल मिर्च और जीरा डालें। जब यह हो जाए तब उसमें दालचीनी और इलायची के दाने डालें और आधे मिनट का इंतजार करें। अब कुकर में मटन के पीस डालिये और 3 से 4 मिनट के लिये पकाइये। जब मटन पानी छोड़ने लगे तब कटे टमाटर डाल कर नमक भी डाल दीजिये। इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल कर 2-3 मिनट तक पकाइये। देख लीजिये कि कटे टमाटर गल गए हैं या फिर नहीं। इसके बाद कुकर में दाल मिलाइये और 3 कप पानी डाल कर ढक्कन लगा दीजिये। कुकर को 4 सीटी आने तक चढाए रखें और 10 मिनट के बाद ढक्कन खोल दीजिये। अब दाल गोश्त को घी तथा कटी हुई हरी धनिया डाल कर गार्निश करें। इस डिश को आप गरम गरम रोटियों या फिर चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
