Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ढाबा स्टाइल मटन करी
उत्तर भारत के सारे ही व्यंजन बहुत जाय| केदार होते हैं। भले ही यह तेल मसालों से लिप्त हों लेकिन इन्हें खा कर आप कभी भी इसका स्वाद नहीं भूल पाएंगे। यहां के व्यंजन जितने घरों में अच्छे बनते हैं उतने ही स्वादिष्ट और जायकेदार यहां के ढाबो में बनाये जाते हैं। ढाबे की चाहे दाल हो या फिर चिकन करी हर किसी में बड़ा ही स्वाद होता है। आज हम आपको ढाबा के ही स्टाइल का मटन करी बनाना सिखाएंगे।
यहां पर मटन करी बनाने का अपना अलग ही तरीका होता है। इसके साथ गरमा गरम चावल और रोटी खाई जाती है। आइये देखते हैं ढाबा स्टाइल में मटन करी को बनाने का आसान तरीका।

लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा 20 मिनट
सामगी-
मटन- 500 ग्राम मध्यम भाग में कटा हुआ
प्याज- 2
अदरक- 1 इंच
टमाटर प्यूरी- 1 कप
लहसुन- 5-6
हरी मिर्च- 2
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
कशमीरी देगी मिर्च- 1 चम्मच
चीनी- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- चम्मच
दालचीनी- 1 इंच
लौंग- 2-3
इलायची- 2
तेज पत्ता- 1
नमक- स्वादअनुसार
घी- 1/2 कप
पानी- 2 कप
विधि:
- एक गहरे बरतन में 3 चम्मच घी गरम कीजिये। उसमें मटन पीस को मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक फ्राई कीजिये। एक बार जब यह हो जाए तब इसे एक किनारे रख दें।
- उसी बरतन में 4 चम्मच घी डालिये, तेज पत्ता, इलायची और लौंग डालिये और फ्राई कीजिये।
- फिर उसमें कटी प्याज, अदरक, लहसुन और कटी हरी धनिया डाल कर कम आंच पर 2-3 मिनट भूनिये।
- अब एक दूसरे कटोरे में हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर मिलाइये। इसमें थोड़ा सा पानी भी डालिये जिससे यह गाढा पेस्ट बने।
- अब इस पेस्ट को पैन में डालिये और फ्राई कीजिये।
- इसके बाद मटन के पीस को पैन में डाल कर चलाइये और ऊपर से पानी डालिये और ढक्कन कवर कर के 1 घंटे तक हल्की आंच पर पकाइये।
- इसके बाद कवर को हटाइये और उसमें टमाटर की प्यूरी, कशमीरी देगी मिर्च, गरम मसाला और चीनी डालिये। पैन को हल्का सा खुला रखिये और 5 मिनट के लिये पकाइये।
आपकी मटन करी पूरी तरह से तैयार है, इस पर हरी धनिया काट कर छिड़किये और चावल या रोटी के साथ खाइये



Click it and Unblock the Notifications
