Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट मसालेदार फिश आम्बट
मछली को पसंद करने वाले मछली से बने लगभग हर व्यंजन को बड़े ही प्यार से खाते हैं। इसलिये आज हम आपको बताएंगे एक स्पेशल डिश जिसका नाम है फिश आम्बट। यह पॉम्फ्रेट मछली से बनाइ जाती है, जिसमें बिल्कुल सादे मासाले ही मिले हुए होते हैं। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि-

लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 30-40 मिनट
सामग्री-
पॉम्फ्रेट मछली 8 स्लाइस
प्याज 2
तेल 2 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
हल्दी पाउडर 1/2चम्मच
सूखी लाल मिर्च 3-4
साबुत हरी धनिया 1 1/2 चम्मच
लहसुन 3-4
घिसा नारियल 1 कप
नारियल तेल 1 चम्मच
कटी हरी धनिया 1 चम्मच
कटी हरी मिर्च 1
अदरक 1/2 इंच पीस
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज डालें। मछली की स्लाइस पर नमक और ¼ चम्मच हल्दी पाउडर लगा कर 10-15 मिनट के लिये एक किनारे रखें। अब सूखी लाल मिर्च, साबुत हरी धनिया के दाने, अदरक और नारियल को पानी के साथ मिला कर मिक्सी में पेस्ट बना लीजिये। दूसरी ओर पैन में पक रहे प्याज को भूरा होने दें और जब यह हो जाए तब उसमें गरम मसाला पेस्ट डाल दें और थोड़ा सा पानी और डाल कर चला दें। अब पैन में हल्दी पाउडर, नमक और दो कप पानी डालें तथा अच्छे से चलाएं। इसके बाद ग्रेवी को 3-4 मिनट तक के लिये पकने दें और फिर उसमें फिश पीस को धीरे से डालें। ध्यान रहे कि फिश कहीं ओवरकुक ना हो गई हो। जब यह व्यंजन तैयार हो जाए तब इसमें नारियल तेल डालें। अगर आपको नायिल तेल का स्वाद अच्छा लगता हो तभी इसे डालें वरना ना डालें। अब इसको एक सर्विंग बाउल में पलट लें और कटी हुई हरी धनिया छिड़क दें। चाहें तो इस पर हरी मिर्च या फिर अदरक से भी गार्निश कर सकती हैं



Click it and Unblock the Notifications
