Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
लीजिये जायका फिश पुलाव का
Non Veg
oi-Staff
अगर आप आज नॉन वेज रेसिपी बनाने की सोंच रही हैं, तो मछली से अच्छा और पौष्टिक और क्या हो सकता है भला। मछली में काफी प्रोटीन होता है और यह पूरे परिवार के सेहत के लिये अच्छी होती है। आज हम आपको फिश पुलाव बनाना सिखाएंगे क्योंकि यह बड़ी ही टेस्टी होती है। इसे बनाने में आपको एक घंटे का समय लग सकता है।
यह मछली पुलाव क्रीमी होती है क्योंकि इसमें दही और मलाई दोनों का मिश्रण होता है। आइये जानते हैं कि फिश पुलाव कैसे बनाया जा सकता है।
गरम-गरम चटपटा फिश टिक्का

पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
- 1 कप पका चावल
- 300 ग्राम मछली के टुकडे़
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चममच नमक
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 1/2 कप प्याज पेस्ट
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1 कप दही
- 1/4 कप मलाई
- 2 चम्मच धनिया पत्ती
- 1/4 कप फ्राई प्याज
- तेल- फ्राई करने के लिये
विधि-
- एक बड़े कटोरे में सबसे पहले हल्दी, मिर्च पावडर, नमक, अदरक, लहसुन, प्याज पेस्ट, गरम मसाला और आधा कप दही एक साथ मिक्स करें। इस पेस्ट से मछली के पीसों को आधे घंटे के लिये मैरीनेट कर दें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें मछली को अच्छे से फ्राई करें। उसके बाद इन्हें एक एक कर के बाकी बची दही, मलाई, हरा धनिया और आधे फ्राई किये प्याज के साथ मिक्स करें।
- अब एक ग्रीस किये पैन में आधा चावल रखें, ऊपर से मछली वाला मिश्रण फैलाएं और फिर बाकी का बचा चावल डालें।
- अब पैन को सील कर दें और उसे एक हल्की आंच पर 20 से 30 मिनट के लिये रखें।
- उसके बाद पैन से फिश पुलाव राइस निकालें और बाकी के बचे फ्राई वाले प्याज डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Fish Pulao Recipe
Story first published: Saturday, September 6, 2014, 12:31 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications