Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिश रोल बना कर जीते लोंगो का मन
यह फिश रोल खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट और पौष्टिक्ता से भरा हुआ है। इसमें पड़ने वाली सभी सामग्रियां बहुत ही सिंपल हैं। इसमें लगने वाली मछली साल्मन, ट्यूना आदि हो सकती हैं। या फिर ऐसी कोई भी मछली जो आपके पास उस समय उपलब्ध हो। अगर आपको नॉन वेज बहुत ज्यादा पसंद है, तो आप इस फिश रोल को अपने ही घर पर ट्राई कर सकती हैं। चलिये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।

लोंगो के लियेः 4
समयः 45 मिनट
सामग्रीः
साल्मन - 400 ग्राम मांस
प्याज - 2 (चॉप)
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
नींबू रस - 1-2 चम्मच
शिमला मिर्च - 1 (चॉप)
हरी मिर्च - 3-4 (कटी)
काली मिर्च - 1 चम्मच
हरी धनिया - 1 कप (कटी)
टमाटर - 3-4 स्लाइस
टॉर्टिला - 4
तेल 5 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
विधिः
आधा प्याज ले कर उसका पेस्ट बनाइये और उसे साल्मन के मांस पर लगा दीजिये। 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच नींबू रस और थोडा़ सा नमक मिला कर मांस को मैरिनेट कर दीजिये। उसके बाद फ्राइंग पैन लीजिये और उसमें थोडा़ तेल डालिये और फिर प्याज, शिमला मिर्च और कटी हरी मिर्च डाल कर हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक पकाइये। अब बचा हुआ अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नींबू रस, काली मिच और थोडा सा नमक मिला कर 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाएं। अब उसमें मछली को डाल कर मध्यम आंच पर अच्छे से पकाएं। इसमें आधा कप कटी हुइ हरी धनिया डालिये और 1 मिनट तक लो फ़लेम पर चलाएं तथा गैस को बंद कर दें। अब इस मिश्रण को चार अलग-अलग टॉर्टिला पर रखें तथा उसे रोल कर दें। लीजिये तैयार है आपका फिश रोल।



Click it and Unblock the Notifications
