Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चाय के साथ खाइये टेस्टी गोला कबाब
Non Veg
oi-Staff
गोला कबाब मटन को पीस कर बनाया जाता है। इसका नाम गोला इसलिये है क्योंकि इसे गोल आकार दिया जाता है। गोला कबाब को अगर आप खाएंगे तो यह आपके मुंह में घुल जाएगा क्योंकि यह बहुत ही मुलायम होता है। इसमे बहुत सारे मसालों का मिश्रण होता है साथ ही आपको इसमें अंडे का भी स्वाद मिलेगा।
अगर आपको मीट के बाल्स को छोटा रखना है तो इसे तेल में फ्राई कर लें और अगर इन्हें बड़ा रखना है तो इन्हें ओवन में ग्रिल्ल करना ही बेहतर होगा। तो आइये देखते हैं कि आज शाम को आप चाय के साथ क्या बनाने वाली हैं।

सामग्री-
पिसा हुआ मटन- 300 ग्राम
पपीता- 100 ग्राम
प्याज-1
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 6
गरम मसाला- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
अंडा- 1
आटा- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले पैन में तेल डाल कर प्याज को भून लीजिये और 10 मिनट तक के लिये उसे ठंडा कर लीजिये।
- अब एक मिक्सी में सारे सूखे मसाले और भुनी प्याज तथा पपीते को पीस लीजिये।
- अब पिसे मसाले को निकालिये और पिसे हुए मीट को उसके साथ मिक्स कीजिये। इसके साथ आटा भी मिलाइये और पाउडर मसालों को उसके ऊपर छिड़क दीजिये।
- अब एक अंडा तोडिये और इस मीट के मिश्रण में डाल कर अच्छी तरह से मिलाइये और इस मिश्रण के गोले बना लीजिये।
- अब कढाई चढाइये और उसमें तेल डालिये। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें मीट के गोले डालिये और डीप फ्राई कीजिये।
- लीजिये तैयार हो गया आपका गोला कबाब। इसे टमैटो सॉस या पुदीने की हरी चटनी के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Gola Kebab: Spicy Meat Balls | चाय के साथ खाइये टेस्टी गोला कबाब
Story first published: Saturday, June 1, 2013, 16:39 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2013



Click it and Unblock the Notifications
