Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्रिल्ल कीमा कबाब खास रमजान के लिये
कीमा कबाब को कोई विषेश परिचय की आवश्यकता नहीं है। यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे रमजान पर जरुर बनाया जाता है। इस मटन कबाब को बनाने के लिये आपको पिसा हुआ मटन चाहिये होगा। पूरे दिन व्रत रखने के बाद जब आप कुछ खाते हैं तो वह पेट में जा कर भारी हो जाता है, जिससे अपच की समस्या हो जाती है।
तो ऐसे में यह कीमा कबाब आपकी तबियत बिल्कुल भी नहीं खराब करेगा क्योंकि यह तला नहीं बल्कि ग्रिल्ल किया जाता है। तो आइये जानते हैं कि यह ग्रिल्ल कीमा कबाब किस तरह से बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
मटन पीसा हुआ- 500 ग्राम
प्याज- 1
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 डठंल
हरी मिर्च- 3
कबाब मसाला- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
नींबू रस- 2 चम्मच
कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक बडे से कटोरे में मटन कीमा डाल कर उसमें कटी प्याज, धनिया पत्ती और मिर्च डाल कर मिलाइये।
- उसमें नींबू निचोडिये, नमक और लहसुन अदरक पेस्ट डालिये।
- अब मिश्रण में पाउडर मसाला जैसे गरम मसाला और कबबा मसाला मिलाइये।
- उसके बाद कार्न फ्लोर डाल कर मिलाइये।
- अपने माइक्रोवेव को 200 डिग्री पर प्रीहीट करें।
- अब कबाब का मिश्रण ले कर उसे हाथों में ले कर उसे कबाब का गोल आकार दें।
- अब इन तैयार कबाब पर थोड़ा सा तेल लगाएं और फिर इन्हें बेकिंग डिश पर रखें।
- बेकिंग डिश को ग्रिल्लिंग रैक पर रखें और 60 पावर पर 15 मिनट पकाएं।
- 7-8 मिनट पर कबाब को पलटती रहें।
- जब कीमा रेसीपी तैयार हो जाए तब इसे कटे प्याज और टमाटर के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications

