Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
संडे स्पेशल: हक्का चिली चिकन
संडे का दिन खास होता है तो ऐसे में कुछ खास ना बनाया जाए तो मजा ही नहीं आता है। हक्का नूडल्स तो आपने खूब चाव से खाया होगा लेकिन क्या आपने हक्का चिली चिकन का स्वाद चखा है। यह चिकन आपको चाइनीज रेस्ट्रॉन्ट्स में आराम से मिल जाएगा लेकिन इसे घर पर पका कर खाने का मजा ही कुछ और है। आइये जानते हैं इसे पकाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 2-3
पकाने में समय- 25-30 मिनट

सामग्री-
चिकन पीस- 6-7
प्याज- 2
हरी मिर्च- 3-4
स्प्रिंग अनियन- 2
लहसुन- 4-5
अदरक- 1 इंच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
कार्न स्टार्च- 3 चम्मच
सोया सॉस- 3 चम्मच
टमैटो कैचप- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 1 कप
तेल- ½ कप
विधि-
1. चिकन पीस को छोटे टुकडो़ में काट लीजिये और उसे नमक मिला कर 2 चम्मच कार्न स्टार्च के साथ लपेट दीजिये।
2. पैन में 1 चम्मच तेल गरम कीजिये, कटे प्याज डालिये और गोल्ड ब्राउन होने तक भूनिये। फिर पिस अदकर, लहसुन जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिये पकाइये।
3. अब पैन से प्याज को निकाल दीजिये और चिकन के सारे पीस को उसमें डाल कर भूरा होने तक फ्राई कीजिये। एक बार जब चिकन भूरा हो जाए तब उसमें प्याज वाला मिश्रण दुबारा डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें कटी हुई हरी मिर्चे और स्प्रिंग अनियन भी मिलाएं।
4. अब पैन में पानी, बचा हुआ कार्न स्टार्च, सोया सॉस और टमैटो कैचप धीरे से डालें और चम्मच से चलाएं। अब ग्रेवी को तब तक उबाल लें जब तक कि वह गाढी ना हो जाए। जब ग्रेवी गाढी हो जाए और चिकन पूरी तरह से मिक्स हो जाए तब आंच बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
