Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
हरियाली मटन करी
यह समय है कि अब आप अपने आहार में थोड़ा परिवर्तन लाएं। तो हम आपके लिये ले कर आएं हैं हरियाली मटन करी जो कि एक पांरपरिक मुगलई व्यंजन है। यह रेसीपी अपने हरे रंग और क्रीमी टेक्सचर के लिये जानी जाती है। यह शाही हरियाली मटर करी देखने में तो अच्छी लगती ही है पर साथ में इसका क्रीमी फ्लेवर मटन के टेस्ट को और भी बढ़ा देता है। इस व्यंजन में काफी हरी चीजे़ पड़ी हैं जैसे, हरी मिर्च और हरी धनिया। जब आप यह रसीला मटन खाएंगे तो आपका एक बार में पेट नहीं भरेगा बल्कि इसे और खाने की इच्छा जाग उठेगी। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की सबसे सरल विधि।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
मटन- 500 ग्राम
ताजी हरी धनिया- 1 डंठल
हरी मिर्च- 3
प्याज- 3
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
काजू- 6-7
काली मिर्च- 15
दालचीनी- 1
लौंग- 3
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 3 चम्मच
ताजी मलाई- 1 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- सबसे पहले चिकन पीस को धो कर किनारे रखें।
- फिर धनिया पत्ती को धो कर मिक्सी में हरी मिर्च के साथ डाल कर पीस लें।
- फिर प्याज, काजू, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च को एक साथ पीस कर पेस्ट बना लें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज का पेस्ट डाल कर 5 मिनट फ्राई करें।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- उसके बाद जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और धनिया पेस्ट डाल कर फ्राई करें।
- अब मटन पीस डालें और 10 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं।
- उसमें बाद नमक और पानी डाल कर पैन को आधे घंटे के लिये बंद कर के पकाएं।
- जब यह तैयार हो जाए तब आंच बंद कर के इसे ताजी क्रीम डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications