Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
क्रिस्पी रवा फिश फ्राई
Non Veg
oi-Staff
फिश फ्राई एक अद्भुत व्यंजन है जिसे हम घर पर थोड़ा कम ही खाते हैं।अगर आप महंगे रेस्ट्रॉन्ट में फिश फ्राई खाते हैं तो अब हम आपको घर पर ही इसे बनाने का तरीका बताएंगे। रवा फिश फ्राई एक ऐसी डिश है जो आप घर पर आराम से बना सकते हैं। मछली के पीस को रवा में लपेट कर जब तेल में तल कर निकाला जाता है तो, इसका स्वाद क्या लाजवाब हो जाता है, वाह! रवा फिश फ्राई खाने में बड़ी ही क्रिस्पी लगती है। आप इस रवा फिश फ्राई को किसी भी आसानी से प्राप्त होने वाली मछली के इस्तमाल से बना सकते हैं।
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- मछली- 8 पीस
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- कडी पत्ते- 5
- सूखी लाल मिर्च- 5
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 4
- घसघस- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1 चुटकी
- लहसुन- 5 कलियां
- अदरक- 1/2 इंच
- जीरा- 1 चम्मच
- सूजी- 1 कप
- तेल- 3 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
TRY OUT: खट्टा मीट: कश्मीरी मटन रेसिपी
विधि-
- मछली को नमक और नींबू के रस से मैरीनेट करें।
- इसे फ्रिज में 10 मिनट के लिये छोड़ दें और तब तक के लिये लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, खसखस, जीरा और साबुत धनिया का पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट का गाढा कोट मछली के दोनों ओर लगाएं और फिर इसे 10 मिनट के लिये छोड़ दें।
- पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें अजवाइन और कडी पत्ते डालें।
- इसके बाद मैरीनेट की हुई मछली को सूजी में लपेट लें।
- फिर पैन में मछली के पीस को एक एक कर के डालें।
- आंच को धीमा कर के 15 मिनट तक फ्राई करें।
- दोनों ओर गोल्डन ब्राउन कलर आ जाने के बाद फिश को पैन से निकाल कर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Homemade Rava Fish Fry Recipe
Story first published: Thursday, March 6, 2014, 12:07 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications