Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हैदराबादी दम बिरयानी
हैदराबादी दम बिरयानी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसमें चिकन पीस डाले जाते हैं जिन्हें अच्छी प्रकार से मसालों के साथ मेरिनेट किया जाता है। ईद के इस मुबारक मौके पर जिन लोंगो को चिकन खाने का शौक है उन्हें हैदराबादी दम बिरयानी बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी। आइये जानते हैं इस बिरयानी को पकाने का तरीका।
सामग्री-

1 किलो चिकन
1 बडा़ प्याज
1 कप हरी धनिया
1 चम्मच केसर
1/2 कप उबला दूध
नमक स्वादअनुसार
2 चम्मच घी + 5 चम्मच तेल
11/2 बिरयानी मसाला (लौंग, दालचीनी, इलायची और काली मिर्च)
2 कप बासमती चावल (उबला और घी, दालचीनी, लौंग, तेज पत्ता, पुदीना और नमक में फ्राई किया हुआ)
मेरिनेट करने के लिये-
3/4 कप दही
8-10 हरी मिर्च (बीच से कटी)
1 1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
3/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 कप कटी हरी धनिया
3/4 कप पुदीने की पत्ती
2 चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादअनुसार
विधि-
1. चिकन को 4-5 घंटे के लिये मसाला लगा कर मैरीनेट कर दें और किनारे रख दें। उतनी देर में एक पैन में एक चम्मच तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें कटे हुए प्याज डाल कर भून लें।
2. एक कटोरी में दूध और केसर भिगो लें। फिर एक भारी तले वाला कुकर लें और उसमें तेल डाल कर मेरिनेट किये हुए चिकन पीस फ्राई कर लें। इसके बाद उसी कुकर में एक लेयर चावल और घी की डालें। फिर भुने हुए प्याज, कटी हरी धनिया और केसर वाला दूध डाल कर ढक्कन लगा कर 25-30 मिनट के पका लें।
3. बढियां टेस्ट के लिये बिरयानी को किसी मिट्टी की हांडी में पकाएं और उसे ढंकने के लिये आटे का लेप लगा कर ढक्कन को ढांके।



Click it and Unblock the Notifications
