Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
इंडियन चाइनीज चिली फिश
Non Veg
oi-Staff
चिली फिश रेसिपी एक इंडो चाइनीज रेसिपी है जो कि काफी टेस्टी होती है। जिस तरह से आप मंचूरियन बनाती हैं ठीक उसी विधि से यह चिली फिश भी तैयार की जाती है। आप फिश की जगह पर प्रॉन भी प्रयोग कर सकती हैं। यह इडियन स्टाइल में पकाई हुई चाइनीज चिली फिश घर में हर किसी को बहुत पसंद आएगी। तो चलिये देर किस बात की, अभी बना डालिये ये टेस्टी इंडियन चाइनीज चिली फिश रेसिपी।
स्वाद में लाजवाब बंगाली फिश फ्राई
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- छोटे पीस में कटी मछली- 250 ग्रा
- कार्न स्टार्च- 3 चम्मच + 1 चम्मच
- मैदा- 3 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- शिमला मिर्च- 1
- प्याज- 1
- सोया सॉस- 2 चम्मच
- चिली सॉस- 1 चम्मच
- टमैटो सॉस- 1 चम्मच
- हरी पत्तेदार प्याज- या धनिया पत्ती- 1 गुच्छा
विधि-
- सबसे पहले 3 चम्मच कार्नफ्लोर, 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, मिर्च पावडर और थोड़ा सा पानी डाल कर एक गाढा पेस्ट बनाएं। फिर उमसें मछली के पीस को लपेट कर तेल में फ्राई कर लें।
- जब मछली के पीस गोल्डन ब्राउन रंग की फ्राई हो जाए तब उसे छान कर निकाल लें।
- अब उसी बचे तेल में प्याज और शिमला मिर्च डाल कर फ्राई करें। जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर हल्का फ्राई करें।
- आंच को तेज कर के उसमें सोया सॉस , चिली सॉस और टमैटो सॉस डालें।
- मिक्स कर के आंच को धीमा करें और उसमें फ्राई की हुई मछली के पीस डालें।
- आंच धीमा कर के इसे अच्छी तरह से पकाएं।
- तब तक के लिये 1 चम्मच कार्नस्टार्च को 4 चम्मच पानी में डाल कर चलाएं।
- अब इसे पैन में मिक्स कर दें।
- जब सॉस पूरी तरह से मछली के पीस के साथ लिपट जाए तब ऊपर से हरी धनिया या हरी पत्तेदार प्याज काट कर मिक्स करें।
- अब आंच बंद करें और इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
Story first published: Saturday, August 30, 2014, 14:37 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2014



Click it and Unblock the Notifications
