Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट झींगा/प्रॉन बिरयानी
Non Veg
oi-Staff
अगर आपको नॉन वेज खाना बहुत अच्छा लगता है तो, आपको स्वादिष्ट झींगा यानी की प्रॉन बिरयानी बहुत पसंद आएगी। यह प्रॉन बिरयानी एक बहुत ही टेस्टी मील है जिसे खाने पर पेट भी भर जाता है और मुंह का स्वाद भी बना रहता है। झींगा बिरयानी को आप घर पर ही आराम से बना सकती हैं। प्रॉन बिरयानी को सलाद, रायते और पापड़ के साथ सर्व कीजिये। प्रॉन को बिरयानी में डालने से पहले उसे तलना जरुरी है। लेकिन इसे इतना भी नहीं फ्राई किया जाता कि यह कठोर हो जाए। आइये देखते हैं कि यह झींगा प्रॉन/बिरयानी कैसे बनती है। टेस्टी प्रॉन करी मिंट
तैयारी में समय- 1 घंटा, 30 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा, 30 मिनट

मैरीनेड सामग्री -
- प्रॉन- 500 ग्राम
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नींबू रस- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
मसाला सामग्री-
- प्याज- 3 बडे़, बारीक कटे
- टमाटर- 2 मध्यम , कटे
- ताजी अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च- 5-7 , पेस्ट
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच + 1/2 परत पर छिड़कने के लिये
- पुदीना पत्ती- 8-10, कटी
- धनिया पत्ती- 1/2 कप, कटी
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- जरुरत के अनुसार
चावल के लिये
- बासमती चावल- 2 कप
- लौंग- 5
- इलायची- 2
- दालचीनी- 2 छोटे पीस
- तेज पत्ता- 1
- काली मिर्च दाना- 10
- सौंफ- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- घी
विधि-
सबसे पहले प्रॉन मसाला तैयार करें
- प्रॉन को पानी से धुल कर उसे मैरीनेड वाली सामग्री के साथ मिला लें और फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें मैरीनेड किये प्रॉन को 5 मिनट तक के लिये फ्राई करें।
- प्रॉन को ओवरकुकर ना करें नहीं तो वे कठोर हो जाएंगें। अब इसे बाहर निकाल कर रखें।
- अब उसी पैन में बारीक कटे प्याज और थेाड़ा सा नमक डाल कर चलाएं और गुलाबी कर लें।
- फिर अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर चलाएं।
- कुछ देर के बाद कटे टमाटर और हल्दी पाउडर डालें और पकाएं।
- जब टमाटर अच्छी तरह से गल जाएं तब इसमें दही डालें।
- इसके बाद इसमें फ्राई किये प्रॉन डाल कर पैन में 5 मिनट के लिये ढक्कन लगा दें।
- अब इसमें थोड़ी सी धनिया डाल कर बाकी की धनिया परत पर डालने के लिये रख लें। साथ ही पुदीने की पत्ती और 1 चम्मच मसाला डालें।
- मिश्रण को चलाएं और फिर ढक्कन लगा कर 3 मिनट तक पकने दें। फिर इसे आंच से हटा कर किनारे रखें।
चावल बनाने की विधि-
- चावल को धोएं और 30 मिनट के लिये पानी में भिगो कर रख दें।
- एक बडे़ बरतन में 2 कप चावल के हिसाब से पानी डालें।
- जब पानी उबलना शुरु हो तो, इसमें साबुत गरम मसाले और नमक डालें।
- अब इसमें भिगोए हुए चावल डालें।
परत बिछाना
- 2 केसर के रेशे को 1 चम्मच हल्के गरम पानी में भिगो कर रखें।
- एक बड़ा और गहरा बरतन लें और नीचे की ओर उसमें घी लगाएं।
- फिर इस पर थोड़ा चावल बिछाएं और उसके ऊपर प्रॉन मसाला बिछाएं।
- अब फिर उस पर चावल की एक परत अच्छी तरह से बिछाएं।
- 2 चम्मच घी, चुटकीभर गरम मसाला , कटी हरी धनिया और केसर वाला दूध डालें।
- अब इस बरतन को एक एल्यूमीनियम फ्वॉइल से ढंक दें।
- ऊपर से ढक्कन लगा दें और स्टोव पर 20 से 30 मिनट तक पकाएं।
- आंच को धीमा रखें।
- प्रॉन बिरयानी को सर्व करने से पहले इस पर फ्राई की प्याज, काजू और किशमिश डालें।
- इसे रायता या अंचार के साथ सर्व करें।
Comments
Story first published: Wednesday, April 30, 2014, 12:02 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2014



Click it and Unblock the Notifications
