Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जंगली मटन करी
रेड मीट अपने आप में ही बहुत पौष्टिक होता है और जब उसे भरपूर मसालों के साथ मिला कर पकाया जाता है तो इसका स्वाद जबरदस्त होता है। घर में जब भी कोई बड़ी पार्टी या गेटटुगेदर होता है तभी हम मटन बनाने कि सोंचते हैं। जंगली मटन करी एक राजस्थानी डिश है जिसे वहां के लोग बहुत पसंद करते हैं। इसे जंगली मटन करी इसलिये बोलते हैं क्योंकि इसे जंगल से लाए गए मीट से पकाया जाता था। जब राजा और राजपुताना लोग जंगल में शिकार करने जाते थे, तब वहां पर लकड़ी पर यही डिश पकाते थे। तो आइये जानते हैं क्या है रेसिपी जंगली मटन करी कि।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में सयम- 30 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा

सामग्री-
मटन- 1 किलो
प्याज- 2
लहसुन- 10 कली
अदरक- 2 इंच
टमाटर- 2
हल्दी- 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 8
शाह जीरा- 1 चम्मच
काली मिर्च- 10
साबुत धनिया- 1 चम्मच
खसखस- 1 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
दालचीनी- 1 इंच
इलायची- 5
तेज पत्ता- 1
नमक- स्वादनअुसार
तेल- 3 चम्मच
विधि-
- प्रेशर कुकर में हल्दी, नमक और मटन डाल कर 3 सीटी तक पकाएं और पानी छान कर मटन के पीस को किनारे रख दें।
- अब सारे मसालों को पीस लीजिये, जैसे लाल मिर्च, शााह जीरा, धनिया, काली मिर्च, राई और खसखस।
- अदरक-लहसुन का अलग से पेस्ट बना लीजिये।
- गहरे पैन में तेल गरम कीजिये, उसमें तेज पत्ता, दालचीनी और इलायची डज्ञल कर 2 सेकेंड भूनिये।
- उसके बाद कटी हुई प्याज डाल कर हल्की आंच पर 5 मिनट भूनिये।
- इसके बाद अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर हल्की आंच पर 2 मिनट पकाइये।
- फिर उबली हुई मटन डाल कर मिक्स कीजिये और हल्की आंच पर पकाइये।
- अब मसालों वाला पेस्ट डालिये, ऊपर से कटे टमाटर और नमक डाल कर मिक्स कीजिये।
- मटन को हल्की आंच पर पकाइये।
- 3 कप पानी डालिये, ढक्कन ढांक दीजिये और आंच को हल्का कर के 15 मिनट तक पकाइये।
- जब यह पक जाए तब इस पर हरी धनिया काट कर छिड़किये और घी डाल कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications