Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
घर पर मजे लीजिये कश्मीरी फिश का
Non Veg
oi-Staff
हिमालय की गोद में बसा, जम्मू और कश्मीर अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिये ही फेमस नहीं है बल्कि यहां का वेज तथा नॉन वेज खाना भी बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो, यहां पर कश्मीरी फिश का आनंद जरुर लीजिये। कश्मीरी फिश बहुत ही लाजवाब और खाने में बड़ी ही स्पाइसी लगती है। सबसे पहले मछली के पीस को दही में कुछ देर के लिये मैरीनेट किया जाता है और बाद में उसे तेल में डीप फ्राई कर दिया जाता है। जिससे वह काफी कुरकुरी बन जाती है।
तो अगर आपको भी घर पर कश्मीरी फिश का आनंद लेना हो तो अभी बनाइये ये कश्मीरी फिश रेसीपी।

सामग्री:
500 ग्राम मछली
2 टेबलस्पून कटा धनिया
1 टीस्पून गरम मसाला
2 लौंग
2 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून जीरा
2 टीस्पून अदरक
2 कप दही
4 हरी मिर्च
1 कप पानी
1 चुटकी हल्दी
1 चुटकी हींग
3 टेबलस्पून घी
नमक स्वादानुसार
विधि-
- सबसे पहले एक कटोरे में दही लें और थोड़ा सा नमक मिलाएं। दही को अच्छे से फेंटे और एक किनारे रख दें।
- फिश के टुकड़ों को लेकर इस पर हल्दी और नमक डालें।
- आधे घंटे के लिए मैरीनेट होने दें।
- एक कड़ाही में घी डालें और फिश के टुकड़ों को सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- एक पेपर पर निकाल कर रखें जिससे सारा अतिरिक्त घी निकल जाए। अब कड़ाही में बचे हुए घी को फिर गर्म करें। जीरा, अदरक, हींग और लौंग डाले।
- अब इसमें फेटी हुई दही डालें। तब तक भूनें जब तक कि दही रेडिश ब्राउन न हो जाए।
- फिर धनिया पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं और फिश के टुकड़ों को डालें। नमक व पानी डालकर पकाएं। 20 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
- अब हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पत्ती डालें।
- 10 मिनट फिर ढंक कर रख दें व इसके बाद आंच से हटा लें। गर्मागर्म सर्व कीजिए।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
