Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कीमा स्प्रिंग रोल जो पसंद आए हर किसी को
Non Veg
oi-Staff
क्रीमा स्प्रिंग रोल मीट खाने वालों को काफी पसंद आएगा। इसे खाने से तुरंत पेट भर जाता है। अगर आप को वेजिटेबल स्प्रिंग रोल बनाना आता है तो आप कीमा स्प्रिंग रोल को भी आराम से बना सकती हैं। क्रीमा स्प्रिंग रोल बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी काफी भाएगा।
READ: स्वादिष्ट एग रोल
जिस दिन आपकी ऑफिस से छुट्टी हो उस दिन कीमा स्प्रिंग रोल जरूर बनाएं। इसे रैप करने के लिये आप बाजार में मिलने वाला राइस रैपिंग पेपर का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपको घर पर अलग से रोटियां सेंकने की कोई जरुरत नहीं है। तो आइये अब जान लेते हैं कि कीमा स्प्रिंग रोल कैसे बनाते हैं।

भरावन की सामग्री-
- 1 कप पकाया हुआ कीमा
- 1 उबला आलू, मैश किया हुआ
- 1 अंडा, फेंटा हुआ
- 1/3 कप धनिया, कटी हुई
- 1/3 कप लाल प्याज, कटी हुई
- 1/2 चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 4 कप तेल
रोल करने के लिये सामग्री-
- राइस रैपिंग पेपर (बाजार में आसानी से उपलब्ध है)
- 1 चम्मच मैदा + 3 चम्मच पानी का पेस्ट तैयार करें
विधि -
- सभी भरावन की सामग्रियों को मिक्स कर लें।
- अब किचन की स्लैब या फिर थाली पर डायमंड पोजिशन में स्प्रिंग रोल रैपिंग पेपर रख कर फैला लें।
- रैपिंग पेपर पर एक छोटा चम्मच भरावन रखें ।
- अब इसे रोल करने के लिये मैदे और पानी का तैयार पेस्ट प्रयोग कर के किनारो को चिपकाएं।
- इसी तरह से कई सारे रोल तैयार कर लें और गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- फिर इन्हें छान कर प्लेट पर निकालें और चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
