Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
केरला स्टाइल फिश फ्राई
केरला में मछली के व्यंजन खूब खाए जाते हैं। यहां की रेसीपी बहुत ही सिंपल होती है, जिसमें मछली को फ्राई करने के लिये हमेशा नारियल के तेल का इस्तमाल किया जाता है। आज हम आपको डीप फ्राई फिश बनाना सिखाएंगे, जिसमें मछली को मसालों के साथ मैरीनेट किया जाएगा। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।

कितने लोगो के लिये- 4
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
मछली के पीस- 8
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 8
हरी मिर्च- 4
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी- 1 चुटकी
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
कडी़ पत्ता- 5-10
नींबू रस- 2 चम्मच
नारियल तेल- 2 चम्मच
प्याज- 1
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. मछली के पीस को अच्छे से धोएं और सुखा लें। उसके बाद मछली के टुकडों में छोटा चीरा लगा दें। मछली को नमक और नींबू के रस में लपेटे और कड़ी पत्ते के ऊपर रख दें, जिससे वह उसका स्वाद सोख लें।
2. अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को एक साथ पीस लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी तथा मिर्च डाल कर मिक्स करें। मछली के टुकडों को इस पेस्ट से मैरीनेट करें और 30 मिनट के लिये रख छोडे़।
3. एक पैन में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें मछली के टुकडों को डालें और हल्की आंच पर 10 से 15 मिनट सेंक लें। इसको सर्व करने के लिये इसके ऊपर से कटे हुए प्याज डालिये।



Click it and Unblock the Notifications
