Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
खट्टा मीट: कश्मीरी मटन रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
टॉप के भारतीय मटनों में आपको खट्टा मीट का नाम सुनने को जरुर मिल जाएगा। यह कश्मीरी रेसिपी अन्य मटन करी से बहुत ही अलग होती है। नाम से ही पता चल जाता है कि यह मीट खट्टा क्यूं कहा जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि यह खाने में खट्टी लगती है। यह मीट खट्टा होने के साथ ही तीखी भी बहुत होती है। इस डिश को आप चावल के साथ खा सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि खट्टा मीट यानी की मश्मीरी मटन रेसिपी किस तरह से बनाई जाती है।
देखें कश्मीर की खूबसूरत तस्वीर
कितनेः 4
तैयारी में समयः 25 मिनट
पकाने में समयः 1 घंटा

सामग्रीः
- मटनः 750 ग्राम
- प्याजः 3
- जीराः 2 चम्मच
- लौंगः 4
- दालचीनीः 1 इंच
- काली इलायचीः 2
- कसूरी मेथीः 1 चम्मच
- हल्दीः 1/2 चम्मच
- कशमीरी मसालाः 1 चम्मच
- अदरक और लहसुनः 2 चम्मच
- सूखी लाल मिर्चः 2
- हरी मिर्चः 4
- अमचूर पाउडरः 3 चम्मच
- सौंफ पाउडरः 1/2 चम्मच
- सरसों का तेलः 2 चम्मच
- धनिया पत्तीः 2 गुच्छे
- नमकः स्वादअनुसार
विधिः
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, फिर लौंग, जीरा, दालचीनी और काली इलायची मिलाएं।
- 5 मिनट के बाद कटे हुए प्याज डालें और हल्की आंच पर पकाएं।
- प्याज के गुलाबी होने पर उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ देर के लिये पकाएं।
- अब कसूरी मेथी , हल्दी और कशमीरी मसाला डालें।
- उपर से लाल मिर्च और 1 कप पानी डालें आंच को हल्का कर दें और 5 मिनट तक पकने दें।
- फिर मटन के पीस डालें और कुछ देर पकने के बाद उसमें 3 कप पानी और नमक डालें।
- फिर प्रेशर कुकर को बंद कर दीजिये अब कुकर में 3 से 4 सीटी आने दीजिये।
- जब मीट पक जाए तब इसमें अमचूर पाउडर को हरी मिर्च और सौंफ पाउडर के साथ डालें।
- अच्छे से चलाइये और कुछ देर पकाने के बाद इसमें हरी धनिया डाल कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Khatta Meat: Kashmiri Mutton Recipe
Story first published: Tuesday, February 18, 2014, 12:01 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2014



Click it and Unblock the Notifications
