Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कीमा मुट्टी टेस्टी स्नैक
Non Veg
oi-Staff
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो सड़क के किनारे बिकने वाला ही स्नैक खाते हैं। पर अगर आप खुद घर पर ही स्नैक बना लें तो यह ना तो अनहाइजीनिक होगा और ना ही इसमें ज्यादा तेल मसाला ही होगा। अगर आप नॉन वेज खाना ज्यादा पसंद करते हैं तो, आम कीमा मुट्टी बना सकते हैं। कीमा मुट्टी एक साउथ इंडियन नॉन वेज स्नैक है इसलिये इसमें नारियल पाउडर डाला जाता है और साथ ही साथ इसे नारियल के ही तेल में फ्राई भी किया जाता है। यह थोड़ा सा अनहेल्दी है पर एक बार खाने से कुछ नहीं होता। आइये जानते हैं कीमा मुट्टी बनाने की विधि।
RECIPE: खट्टा मीट: कश्मीरी मटन रेसिपी
कितनेः 4
तैयारी में समयः 30 मिनट
पकाने में समयः 10 मिनट

सामग्रीः
- कीमाः 500 ग्राम
- सूखा नारियल पाउडरः 2 चम्मच
- धनिया पाउडरः 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडरः 1 चम्मच
- मिर्च पाउडरः 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडरः 1/2 चम्मच
- धनिया पत्तीः 2 गुच्छे
- अंडेः 2
- नमकः स्वादअनुसार
- तेलः 2 कप
विधिः
- कीमे को धो कर सूखने के लिये रख दें
- फिर इसमें नारियल पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मिर्च और गरम मसाला पाउडर डालें
- जब सारे मसाले मिक्स हो जाएं तब इसमें नमक डालें
- कीमा के मिश्रण को फ्रिज में 30 मिनट तक के लिये रख दें
- 30 मिनट के बाद कीमा के साथ फोडें हुए अंडों को मिलाएं
- इसमें कटी हुई हरी धनिया भी मिक्स करें
- अब कीमा के मिश्रण की छोटी छोटी कटलेट के आकार की पैटीस बनाएं
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें कीमा पैटीस को एक एक कर के गोल्ड ब्राउन होने तक तलें
- अब इस कीमा मुठ़ठी को कटे हुए प्याज के लच्छों और दही के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Kheema Mutti: Yummy Snack Recipe
Story first published: Friday, April 11, 2014, 12:01 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2014



Click it and Unblock the Notifications
