Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
कीमा पकौड़ा: रमजान रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
रमजान के दिनों में जब घर पर तरह तरह के व्यंजन पकाए जाते हैं, तो उनमें से पकौड़ों का भी नंबर लग जाता है। कीमा पकौड़े का नाम भी उनमें से एक है इसलिये इस बार इफ्तार के समय इन्हें पेश करना बिल्कुल भी ना भूलें। कीमा पकौड़ा बनाना बहुत ही आसान है। यह क्रिस्पी पकौड़े खाने में टेस्टी लगते हैं। अगर आपने घर पर मीट को मिक्स कर के किसी और व्यंजन के लिये रखा हो तो, उनमें से कुछ पकौड़े भी बना लें। उपवास तोड़ने के बाद जोरों की भूख जब लगती है तब इन पकौड़ों से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।

सामग्री-
- कीमा (मटन)- 2 कप (500 ग्राम)
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 4
- बेसन- 1 कप
- टमाटर- 1
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- कबाब मसाला- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 कप
विधि-
- कीमा , कटी प्याज, हरी मिर्च और टमाटर लेक कर एक बडे़ कटोरे में मिक्स करें।
- फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर मिक्सी में पीस लें।
- उसके बाद नमक, कबाब मसाला और गरम मसाला मिक्स करें।
- कीमा के मिश्रण में बेसन मिक्स करें।
- इसमें आधा कप पानी भी मिलाएं लेकिन इसका बहुत पतला घोल ना बनाएं।
- अब इस मिश्रण के छोटे छोटे पकौड़े बना लें और किनारे रख दें।
- कढाई में तेल डाल कर गरम करें और इन पकौड़ों को धीमी आंच में तल लें।
- जब पकौड़े क्रिस्प हो जाएं तब इन्हें टिशू पेपर पर निकाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Kheema Pakora: Ramzan Snack Recipe
Story first published: Thursday, July 3, 2014, 19:02 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2014



Click it and Unblock the Notifications
