Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रोटीन से भरी कीमा सब्जी
कीमा सब्जी ना केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि यह खूब सारी सब्जियों से भी भरी हुई है, जिससे इसकी पौष्टिकता बढ जाती है। कीमा सब्जी बनाने के लिये आप चाहें तो मटन का प्रयोग कर सकती हैं या फिर चिकन का। यह सब्जी बडी़ ही जल्द तैयार हो जाती है, तो चलिये बनाते हैं यह कीमा सब्जी और देते हैं परिवार वालों को सर्प्राइज।

लोगो के लिये- 4-5
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
मटन कीमा- 1 किलो
प्याज- 2
हरी मिर्च- 3
टमाटर- 2
हरी मटर- 1 कप
गाजर- 1
आलू- 2
शिमला मिर्च- 1
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
दही- 1 कप
धनिया- ½ कप
तेल- 5 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. कुकर में पानी डाल कर 2-3 सीटी होने तक कीमा पका लें, फ्लेम को हाई रहने दें। उसके बाद कुकर को खोल कर कीमा बाहर निकाले और पानी निथार लें और उसे एक किनारे रख दें।
2. अब पैन लीजिये और उसमें तेल डालिये, फिर प्याज डाल कर गोल्ड ब्राउन कीजिये। फिर उसमें कटी हरी मिर्च, टमाटर, हरी
3. मटर, गाजर, आलू, शिमला मिर्च और थोड़ा सा नमक मिलाइये। इसे तकरीबन 3-4 मिनट के लिये फ्राई कीजिये और फिर उसमें कीमा मिला दीजिये।
4. फिर अदरक लहसुन पेस्ट, जीरा पाउडर, हरी धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और चीनी डालिये। इसे अच्छे से मिलाइये और फिर दही मिला कर कुछ मिनट पकाइये।
5. जरुरत पड़ने पर एक कप पानी भी मिला सकती हैं। फिर धनिया पत्ती डालिये और गैस बंद कर दीजिये। आपकी कीमा सब्जी तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
