Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खट्टा मीठा मैंगो चिकन
महाराष्ट्र और गोवा देखने में जितने खूबसूरत हैं, उतना ही खूबसूरत यहां का व्यंजन भी है। आज कल तो आम का मौसम है तो ऐसे में कुछ ऐसा बनाइये जो आम से बनता हो और वह इन दोनों राज्यों में खाया जाता हो। अगर आपको चिकन पसंद है तो मैंगो चिकन बनाइये जो कि अधपके आम से बनाया जाता है और खाने में बहुत ही लजीज लगता है।
चिकन को पहले मेरीनेट किया जाता है और फिर उसे फ्राई कर के ग्रेवी में डाला जाता है। इस मैंगो चिकन का आंनद आप कभी भी अपने घर पर ले सकते हैं। इसके लिये जानिये कि इसे बनाया कैसे जाता है।

सामग्री-
बोनलेस चिकन- 500 ग्राम
छोटा प्याज- 2 पेस्ट
आधा पका आम- 1
नारियल (घिसा) - 1 कप
लहसुन- 2
अदरक- 1 इंच
हरी मिर्च- 2
सूखी लाल मिर्च- 2
सौंफ- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
राई- 1 चम्मच
इलायची- 4
दालचीनी- 1 इंच
तेज पत्ता- 1
नारियल तेल- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- लहसुन, मिच, अदरक और सूखी लाल मिर्च का पेस्ट बनाइये।
- इस पेस्ट से चिकन को मैरीनेट करें और रातभर के लिये इसे फ्रिज में रखें।
- एक पैन में प्याज और घिसा हुआ नारियल डाल कर फ्राई करें, जब इसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तब गैस बंद कर दें।
- अब दूसरे पैन में तेल गरम करें, उसमें तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी, राई और सौंफ मिलाएं।
- अब पैन में मैरीनेट किया हुआ चिकन डाल कर फ्राई करें। जब फ्राई हो जाए तब उसमें भुनी हुई प्याज तथा पाउडर वाले मसाले डाल कर चलाएं।
- अब कटे हुए आम डालिये और 2 कप पानी डाल कर उसमें स्वादअनुसार नमक डालिये। चिकन क ाअंच े हल्की आंच पर पकाइये।



Click it and Unblock the Notifications
